बड़ी खबरें

khad ka naya rate: किसानों के लिए राहत! खाद के नए दाम जारी, जानिए किस भाव पर मिलेगा Urea, DAP एवं NPK खाद

khad ka naya rate: किसानों के लिए राहत! खाद के नए दाम जारी, जानिए किस भाव पर मिलेगा Urea, DAP एवं NPK खाद

khad ka naya rate: रबी सीजन 2022-23 शुरू होने से पहले ही केंद्र सरकार ने किसानों को बड़ी राहत दे दी है। अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे माल के भाव में बढ़ोतरी के बावजूद केंद्र सरकार के स्वामित्व वाली कंपनी इफको (IFFCO) ने वर्ष 2022 में रबी सीजन के लिए उर्वरक की कीमतों में किसी भी प्रकार की बढ़ोतरी नहीं की है। इसके लिए केंद्र सरकार द्वारा 51,875 करोड़ रुपये की सब्सिडी को मंजूरी दे दी गई है।

IFFCO इफको के अनुसार अंतराष्ट्रीय स्तर पर रासायनिक उर्वरकों के मूल्य में काफी वृद्धि के बावजूद भी देश में कीमत को स्थिर रखा गया है। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी (PM Narendra Modi) की अध्‍यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने रबी सीजन- 2022-23 (Rabi Season- 2022-23) (01 अक्टूबर 2022 से 31 मार्च 2023 तक) के दौरान नाइट्रोजन (N), फॉस्फोरस (P), पोटाश (K), सल्फर (S) जैसे विभिन्न पोषक तत्वों से युक्त फॉस्फेट और पोटास (P & K) उर्वरकों के लिए पोषक तत्व आधारित सब्सिडी (NBS) की प्रति किलोग्राम दरों से सम्बन्धित उर्वरक विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसके तहत नाइट्रोजन पर 98.02, फास्फोरस पर 66.93, पोटाश पर 23.65 और सल्फर पर 6.12 रुपए प्रति किलोग्राम की सब्सिडी को मंजूरी दी गई है।

Also Read: Maruti Suzuki MPV: Maruti की इस शानदार 7 सीटर कार ने उड़ाई Toyota Innova की नींद, तगड़ेे माइलेज जीत रखा है लोगों का दिल

इन दामों में मिलेगी खाद (khad ka naya rate)

इफको ने वर्ष 2022 के रबी सीजन के लिए रासायनिक उर्वरक का मूल्य जारी किया है। यह मूल्य उर्वरक के पैकेट पर लिखा रहता है, किसान इन दामों पर ही इस वर्ष अलग-अलग खाद खरीद पाएँगे।

  • Urea यूरिया – 266.50 रुपए प्रति बैग (45 किलोग्राम)
  • DAP डीएपी – 1,350 रुपए प्रति बैग (50 किलोग्राम)
  • NPK एनपीके – 1,470 रुपए प्रति बैग (50 किलोग्राम)
  • MOP एमओपी – 1,700 रुपए प्रति बैग (50 किलोग्राम)

Also Read: LML Star electric scooter: Ola की छुट्टी करने आ रहा LML का किलर लुक वाला ये स्कूटर, मिलते हैं धांसू फीचर्स

Urea Fertilizers Sold at Higher Price To Farmers in Lucknow

बिना सब्सिडी इतने में मिलेगी खाद (khad ka naya rate)

विभिन्न प्रकार के उर्वरक का मूल्य अंतराष्ट्रीय बाजार में काफी अधिक है। इसके कारण सरकार सीधे किसानों के द्वारा खरीदे गए उर्वरक के अनुसार कंपनियों को सब्सिडी देती है। यदि कोई किसान खुले बाज़ार में बिना सब्सिडी के यह खाद लेता है तो उसे निम्न दामों पर वह खाद दिया जाएगा:-

  • Urea यूरिया – 2,450 रुपए प्रति बैग (45 किलोग्राम)
  • DAP डीएपी – 4,073 रुपए प्रति बैग (50 किलोग्राम)
  • NPK एनपीके – 3,291 रुपए प्रति बैग (50 किलोग्राम)
  • MOP एमओपी – 2,654 रुपए प्रति बैग (50 किलोग्राम)

Also Read: Janhvi Kapoor Oops Moment: OOPS मोमेंट का शिकार हुईं जान्हवी कपूर ! नोरा की तरह डीपनेक और उर्फी की तरह एक्‍सपेरिमेंट करना को पड़ गया भारी, वायरल हुआ वीडियो

जानिए कितनी है देश में उर्वरक की आवश्यकता ?

देश में खरीफ तथा रबी सीजन में विभिन्न प्रकार की फसलों की खेती की जाती है। इन सभी फसलों के लिए रासायनिक उर्वरक की आवश्यकता होती है। देश में रासायनिक खादों में सबसे ज्यादा यूरिया का उपयोग किया जाता है। वर्ष 2020–21 के अनुसार देश में यूरिया की 350.51 लाख टन, डीएपी 119.18 लाख टन, एनपीके 125.82 लाख टन तथा एमओपी 34.32 लाख टन की आवश्यकता थी।

Also Read: खुशखबरी! धूम मचाने आ रही Royal Enfield की Super Meteor 650 बाइक, फीचर्स और लुक देख हो जाओगे फैन

जानिए कितना होता है देश में उर्वरक का आयात ?

देश में उर्वरक का उत्पादन जरूरत से कम होता है। इसके कारण सभी प्रकार के उर्वरकों का आयात करना पड़ता है। इसके कारण आयातित उर्वरक का मूल्य अंतराष्ट्रीय बाजार के अनुसार रहता है। वर्ष 2020–21 में विभिन्न प्रकार के उर्वरक का आयात इस प्रकार है।

Also Read: Yamaha RX100 के तरह दिखने वाली Keeway SR125 लेगी बुलेट और पल्‍सर से टक्‍कर, माइलेज का नहीं कोई मुकाबला, कीमत भी आकर्षक

  • Urea यूरिया – 98.28 लाख टन
  • DAP डीएपी – 48.82 लाख टन
  • NPK एनपीके – 13.90 लाख टन
  • MOP एमओपी – 42.27 लाख टन

Also Read: Optical Illusion: इस फोटो में छिपी है मकड़ी, ढूंढकर साबित कर दें लूजर नहीं विनर है आप, 99% से भी ज्‍यादा हुए Fail

News Source:kisansamadhan.com

Related Articles

Back to top button