Wedding Dance Video : शादी हो या फिर कोई और पार्टी फंक्शन डांस के तड़के के बिना सब कुछ अधूरा ही लगता है। भारतीय शादियों में बारात का अलग ही जलवा होता है, जहां नाचते-गाते दूल्हे के नाते-रिश्तेदार दुल्हन के पास पहुंचते हैं। बारात में ढोल-बाजे के साथ-साथ डीजे वाला फुल बेज लोगों को थिरकने पर मजबूर कर देता है। सोशल मीडिया पर आए दिन शादी-ब्याह के कई वीडियो देखने को मिलते हैं।
इनमें कई वीडियो लोगों का खूब मनोरंजन करते हैं तो वहीं कई वीडियो को देख लोग भड़क भी जाते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर शादी में से ढोल वाले का एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। ये वीडियो धड़ल्ले से वायरल होने लगा है। आइए आपको भी दिखाते हैं ये वीडियो…
- Read More : Chhind Fruits Benefits : ये फल खाने वालों को नहीं होती कभी दिल की बीमारी, विटामिन और मिनरल्स
देखें वीडियो (Wedding Dance Video)
https://twitter.com/KakulMisra/status/1790232519599870359?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1790232519599870359%7Ctwgr%5E97a1df8720c1c82f717a6d3227433ff887a5e8c4%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fpublish.twitter.com%2F%3Furl%3Dhttps%3A%2F%2Ftwitter.com%2FKakulMisra%2Fstatus%2F1790232519599870359
ढोल वाले ने ऐसा क्या किया?
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में नजर आ रहा है कि एक शख्स की बारात जा रही है। बारात में ढोल वाला ढोल बजा रहा है। तभी एक ढोल वाला उसके सामने खड़ी लड़की को ढोल पर बैठा लेता है। उसके बगल में खड़ी एक महिला उसे उतारने की कोशिश करती है मगर ढोल वाला उन्हें हटने के लिए कहता है और इशारा करके भरोसा दिलाने की कोशिश करता है कि नहीं गिरेगी। मगर तभी बगल से एक अंकल आते हैं और गुस्से में ढोल वाले को रोक देते हैं। इसके बाद लड़की ढोल से उतर जाती है। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
- Read More : Magarmachch aur Hathi ka video : तालाब पर पानी पी रहे हाथी की पानी के दानव ने पकड़ ली सूंड, फिर जो हुआ…
देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com
“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇