Betul Illegal Mining: बैतूल में खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: अवैध परिवहन करते 3 वाहन किए जप्त, भैंसदेही और आठनेर में हड़कंप
Illegal Mining in Betul: Major action by the Mineral Department in Betul; 3 vehicles seized for illegal transportation, causing a stir in Bhainsdehi and Athner.

Betul Illegal Mining: बैतूल। कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनन परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 27 अक्टूबर को खनिज विभाग बैतूल द्वारा खनिज अमले के साथ जिले के विभिन्न क्षेत्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान अवैध रूप से खनिज परिवहन करते 3 वाहनों को पकड़ा गया।
खनि निरीक्षक सुश्री वंदना पटेल बैतूल द्वारा खनिज अमले के साथ भैंसदेही, आठनेर क्षेत्रांतर्गत खनिज गिट्टी डस्ट के अवैध परिवहन में संलिप्त वाहन 01 डम्पर क्रमांक एमपी 48 एच 1074 एवं खनिज गिट्टी के अवैध परिवहन में संलिप्त 01 वाहन ट्रेक्टर सोनालिका बिना नंबर को जप्त कर पुलिस थाना भैंसदेही की अभिरक्षा में खड़ा करवाया गया है।
इसी प्रकार खनिज गिट्टी के अवैध परिवहन में संलिप्त 01 वाहन ट्रेक्टर स्वराज्य 735 नीला रंग बिना नंबर को ग्राम मूसाखेड़ी के पास से जप्त कर पुलिस थाना आठनेर की अभिरक्षा में खड़ा करवाया गया है। इस प्रकार गौण खनिजों के अवैध परिवहन में संलिप्त कुल 03 वाहनों को जप्त कर खनिज नियमों के तहत अर्थदण्ड प्रस्तावित किया गया है।
उपरोक्त अवैध परिवहनकर्ताओं, मालिकों के विरूद्ध मध्यप्रदेश खनिज अवैध खनन, परिवहन तथा भण्डारण का निवारण नियम 2022 के प्रावधान के तहत अर्थदण्ड प्रस्तावित किया जाकर प्रकरण को न्यायालय अपर कलेक्टर बैतूल में प्रस्तुत किया जा रहा है।
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें
देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



