बैतूल अपडेट

bank fraud betul: बैंक ऑफ महाराष्ट्र मोरखा शाखा घोटाला: सहायक प्रबंधक की मां और पंचायत सचिव गिरफ्तार, लाखों रुपये ट्रांसफर

Bank Fraud in Betul: Bank of Maharashtra Morkha Branch Scam – Assistant Manager’s Mother and Panchayat Secretary Arrested; Lakhs of Rupees Transferred

bank fraud betul: बैंक ऑफ महाराष्ट्र मोरखा शाखा घोटाला: सहायक प्रबंधक की मां और पंचायत सचिव गिरफ्तार, लाखों रुपये ट्रांसफर
bank fraud betul: बैंक ऑफ महाराष्ट्र मोरखा शाखा घोटाला: सहायक प्रबंधक की मां और पंचायत सचिव गिरफ्तार, लाखों रुपये ट्रांसफर

bank fraud betul: बैतूल। बोरदेही पुलिस ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र की मोरखा शाखा में सामने आए 1 करोड़ 14 लाख रुपये की वित्तीय अनियमितता एवं धोखाधड़ी के मामले में 4 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक ग्राम पंचायत सचिव, उसका भाई और बेटा शामिल हैं। सहायक प्रबंधक की मां को भी गिरफ्तार किया गया है। सूत्रधार बताए जा रहे बाल अपचारी आरोपी ने इनके खातों में भी लाखों रुपये ट्रांसफर किए थे।

बैंक ऑफ महाराष्ट्र की मोरखा शाखा में हुई अनियमितता की विवेचना के दौरान साक्ष्य संकलित कर पुलिस ने 25 अक्टूबर को 3 और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इन आरोपियों में शैलेंद्र पिता स्वर्गीय चंदनलाल सोनी (55), मिथिलेश पिता स्वर्गीय चंदनलाल सोनी (47) और मयंक पिता शैलेंद्र सोनी (21) सभी निवासी ग्राम मोरखा शामिल हैं। बताया जाता है कि आरोपी शैलेंद्र ग्राम पंचायत बारछी में सचिव है। वहीं 2 अन्य आरोपियों में एक सचिव का बेटा और दूसरा भाई है।

सहायक प्रबंधक की मां भी गिरफ्तार

इस घोटाले के आरोपी बैंक के सहायक प्रबंधक लुकेश गोखे की मां शीला बाई को भी पुलिस ने आरोपी बनाया है। पुलिस टीम ने उसे अमरावती (महाराष्ट्र) से गिरफ्तार कर आमला न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जमानत मिल गई।

इतनी राशि की गई थी ट्रांसफर

विधि विरुद्ध बालक द्वारा मयंक सोनी के बैंक खाते में 1 लाख, 45 हजार 800 रुपये, मिथिलेश सोनी के बैंक खाते में 61 हजार रुपये, शैलेंद्र सोनी के बैंक खाते में 1 लाख 50 हजार रुपये, सहायक प्रबंधक लुकेश गोखे की मां शीला गोखे के बैंक खाते में 17 लाख, 15 हजार, 144 रुपये, लुकेश गोखे के बैंक खाते में 1 लाख, 78 हजार रुपये ट्रांसफर किए गए थे।

मोबाइल फोन एवं सिम कार्ड जप्त

आरोपी शैलेंद्र सोनी से संबंधित वह सिम कार्ड जप्त किया गया है, जिसका उपयोग विधि विरुद्ध बालक द्वारा घटना में किया गया था। वहीं मिथिलेश सोनी और मयंक सोनी से भी मोबाइल फोन एवं सिम कार्ड जप्त किए गए हैं।

पूर्व में तीन आरोपी किए गए गिरफ्तार

पूर्व में इस मामले में तीन अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की गई थी। बोरदेही थाना के उपनिरीक्षक पंचम उइके ने बताया कि अब तक 7 आरोपियों पर एफआईआर दर्ज हो चुकी है। बैंक स्टेटमेंट और ऑनलाइन ट्रांजेक्शन की जांच जारी है। इस मामले में और भी नाम सामने आ सकते हैं।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi  News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi  News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button