बैतूल अपडेट

kavach testing: रेलवे का बड़ा कदम: आमला-छिंदवाड़ा रेलखंड में कवच 4.0 का सफल ट्रायल, सिग्नल पार करने का खतरा खत्म

Kavach testing: A major step by the Railways — successful trial of 'Kavach 4.0' on the Amla-Chhindwara rail section; risk of signal-passing eliminated.

kavach testing: रेलवे का बड़ा कदम: आमला-छिंदवाड़ा रेलखंड में कवच 4.0 का सफल ट्रायल, सिग्नल पार करने का खतरा खत्म
kavach testing: रेलवे का बड़ा कदम: आमला-छिंदवाड़ा रेलखंड में कवच 4.0 का सफल ट्रायल, सिग्नल पार करने का खतरा खत्म

kavach testing: बैतूल। मध्य रेल के नागपुर मंडल के अंतर्गत आमला-छिंदवाड़ा रेलखंड में स्वदेशी स्वचालित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली कवच 4.0 का स्वतंत्र सुरक्षा मूल्यांकन विगत 22 एवं 23 अक्टूबर को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इससे अब पॉयलट कोई लापरवाही भी बरत लें तो भी ट्रेन न ओवरस्पीड चलेगी और न ही लाल सिग्रल ही पार करेगी।

मूल्यांकन के दौरान कवच 4.0 प्रणाली की महत्वपूर्ण सुरक्षा विशेषताओं का परीक्षण किया गया। इसमें निर्धारित गति सीमा से अधिक गति होने पर सुरक्षा (ओवरस्पीडिंग प्रोटेक्शन) तथा लाल सिग्नल पार करने की स्थिति को रोकने वाली सुरक्षा व्यवस्था की जांच शामिल थी। इन परीक्षणों के सफलतापूर्वक संपन्न होने से रेल परिचालन में सुरक्षा बढ़ाने के लिए इस प्रणाली की महत्वपूर्ण भूमिका प्रदर्शित हुई।

यह निरीक्षण स्वतंत्र सुरक्षा मूल्यांकन (आईएसए) प्रतिनिधि के साथ मध्य रेल मुख्यालय, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, मुंबई तथा नागपुर मंडल के रेलवे अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया। मूल्यांकन का सफलतापूर्वक पूरा होना इस रेलखंड में आधुनिक ट्रेन सुरक्षा तकनीक के कार्यान्वयन की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

आमला-छिंदवाड़ा रेलखंड में आईएसए निरीक्षण का सफल समापन कवच परियोजना से जुड़े अधिकारियों एवं संबंधित टीमों के समन्वित प्रयासों का परिणाम है। यह उपलब्धि मध्य रेल द्वारा आधुनिक रेल सुरक्षा प्रणालियों को अपनाने और यात्रियों को अधिक सुरक्षित रेल यात्रा उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर किए जा रहे प्रयासों को दर्शाती है।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi  News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi  News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button