Flower Farming Betul: गेंदा, गुलाब और गुलदाउदी की खेती से चमकेगी किसानों की किस्मत, शाहपुर में हुआ प्रशिक्षण
Flower Farming in Betul: Cultivation of marigolds, roses, and chrysanthemums set to boost farmers' fortunes; training held in Shahpur.

Flower Farming Betul: बैतूल। किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें पारंपरिक खेती के साथ उद्यानिकी एवं पुष्पोत्पादन से जोड़ने के उद्देश्य से राजमेरु संस्था शाहपुर द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 40 से अधिक किसानों ने भाग लेकर फूलों की खेती, बागवानी और आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी प्राप्त की।
प्रशिक्षण में उद्यान विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं मुख्य रिसोर्स पर्सन प्रकाश कापसे ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि बैतूल जिले की जलवायु फूलों की खेती के लिए अनुकूल है। किसान गेंदा, गुलाब और गुलदाउदी जैसे फूलों की खेती अपनाकर अपनी आय बढ़ाने की दिशा में प्रयास कर सकते हैं। उन्होंने किसानों को पारंपरिक फसलों के साथ वैकल्पिक खेती के तौर पर उद्यानिकी अपनाने के लिए प्रेरित किया।
प्रशिक्षण के दौरान किसानों को जैविक खाद के उपयोग, ड्रिप सिंचाई प्रणाली, नर्सरी प्रबंधन और कीट नियंत्रण की उन्नत तकनीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके साथ ही पॉलीहाउस योजना, राष्ट्रीय बागवानी मिशन तथा ड्रिप सिंचाई पर शासन की ओर से दिए जाने वाले अनुदान की जानकारी भी साझा की गई।
- यह भी पढ़ें : Bank Fraud Betul: बैतूल में बैंक खातों से कथित धोखाधड़ी का पर्दाफाश, 1.14 करोड़ डकारे, पुलिस ने 3 आरोपियों पर की कार्रवाई
कार्यक्रम में जैविक एवं प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से संस्था की ओर से 200 लीटर का ड्रम भी सहयोग स्वरूप उपलब्ध कराया गया। प्रशिक्षण में शामिल किसानों ने फूलों की खेती शुरू करने में रुचि दिखाई और उद्यानिकी को आय बढ़ाने के एक बेहतर विकल्प के रूप में अपनाने की इच्छा जताई। कार्यक्रम के अंत में संस्था की ओर से उपस्थित अधिकारी, किसानों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें
देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

