बैतूल अपडेट

Betul Water Crisis: बैतूल में जल संकट की आहट, दिसंबर की जगह अक्टूबर में होगा ताप्ती नदी पर बोरी बंधान

Betul Water Crisis: Signs of a water crisis in Betul; 'bori bandhan' (sandbag check dam) on the Tapti River to be constructed in October instead of December.

Betul Water Crisis: बैतूल में जल संकट की आहट, दिसंबर की जगह अक्टूबर में होगा ताप्ती नदी पर बोरी बंधान
Betul Water Crisis: बैतूल में जल संकट की आहट, दिसंबर की जगह अक्टूबर में होगा ताप्ती नदी पर बोरी बंधान

Betul Water Crisis: बैतूल। शहर में जल संकट की अभी से आहट होने लगी है। यही कारण है कि ताप्ती नदी पर बने डैम में जल संरक्षण के लिए बोरी बंधान एवं रेत का अस्थायी अवरोध बनाने का जो कार्य दिसंबर में होता था, वह अभी ही करना पड़ रहा है। सीएमओ नवनीत पांडेय ने अगले दो दिनों में यह कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए, ताकि पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के प्रयास समय रहते किए जा सकें।

सीएमओ श्री पांडेय ने यह निर्देश नगर में विकास कार्यों को गति देने, नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने तथा आगामी जल संकट की चुनौतियों से निपटने के उद्देश्य से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल के निर्देश पर आयोजित विशेष समीक्षा बैठक में दिए। बैठक में नगर पालिका के इंजीनियर, राजस्व अधिकारी, स्वास्थ्य निरीक्षक एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। बैठक में ताप्ती बैराज के पुनर्निर्माण की समीक्षा भी की गई एवं स्वीकृति के संबंध में जानकारी ली गई। गौरतलब है कि संभावित गंभीर जल संकट को देखते हुए नपा अध्यक्ष द्वारा सीएमओ को विशेष सम्मेलन आयोजित करने के निर्देश दिए गए थे। इसके लिए सम्मेलन का एजेंडा निर्धारित किया गया तथा सम्मेलन की तैयारी करने के निर्देश दिए गए।

अलग-अलग कचरा देने पर ही लिया जाएगा

स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए स्वास्थ्य निरीक्षक को स्वच्छता गिलहरी अभियान 2.0 के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए गए। इसके लिए एक माह की समय-सीमा निर्धारित की गई है। अभियान के अंतर्गत घर-घर से गीला एवं सूखा कचरा अलग-अलग एकत्रित करने तथा शत-प्रतिशत सोर्स सेग्रीगेशन सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। अब 7 नवंबर से अभियान का प्रचार-प्रसार शुरु होगा और 25 नवंबर से गीला एवं सूखा कचरा अलग-अलग नहीं देने वाले घरों से कचरा नहीं लेने की व्यवस्था लागू की जाएगी।

गंज मंडी कॉम्पलेक्स: एक सप्ताह में पेश करें प्रकरण

राजस्व विभाग को गंज मंडी की 24 दुकानों से संबंधित प्रकरण को एक सप्ताह के भीतर संबंधित साधिकार समिति के समक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। वहीं, गंज मंडी की 61 दुकानों को शिफ्ट करने की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश सब इंजीनियर नागेंद्र वागद्रे को दिए गए। निर्मित हो चुकी 44 दुकानों के बाद शेष दुकानों का निर्माण इसी माह पूर्ण कर दुकानदारों को शिफ्ट करने की कार्रवाई तेज करने को कहा गया।

शासन को भेजी जाएगी दिव्यांग पार्क की डीपीआर

अंबेडकर चौक के सौंदर्यीकरण के लिए सब इंजीनियर पंकज धुर्वे को एक सप्ताह में योजना प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। दिव्यांग पार्क के विकास के लिए डीपीआर शासन को भेजने की समीक्षा हुई। कॉलेज चौक पर नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अगले दो दिनों में तत्कालिक डामरीकरण कार्य कराने के निर्देश दिए गए।

यूसीएफ में जाएगी 48 करोड़ की योजना

बैठक में अमृत योजना की प्रगति की जानकारी ली गई। नगर पालिका के दो करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित भवन के भूमिपूजन एवं पुरानी बिल्डिंग को तोड़ने से संबंधित प्रक्रियाओं की भी समीक्षा की गई। गीता भवन, फिश पार्लर तथा आंगनवाड़ी भवन निर्माण से संबंधित कार्यों की प्रगति पर चर्चा की गई। वाटर सप्लाई की 48 करोड़ रुपये की योजना को यूसीएफ में भेजने तथा ऋण के लिए बैंक प्रपोजल की प्रक्रिया की जानकारी भी ली गई।

कमानी गेट का किया जाएगा सौंदर्यीकरण

विद्युत विभाग के अमित सक्सेना एवं सुभाष प्रजापति को कमानी गेट पर आकर्षक लाइटिंग की व्यवस्था करने तथा उसके सौंदर्यीकरण की प्रक्रिया आगामी एक माह में प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा इटारसी रोड एवं चक्कर रोड पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था के लिए दोनों ओर ट्यूबलर पोल लगाने की योजना पर शीघ्र टेंडर जारी करने की बात कही गई।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi  News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi  News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button