Chhind Fruits Benefits : छिंद भारत के भू-भागों में नदियों और नालों के किनारे पाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण पेड़ है। इसके कारण ही मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले की एक विशेष पहचान है। वानस्पतिक भाषा में छिंद का नाम फोनिक्स सिल्वेस्ट्रिस है, जो एरेकेसी परिवार का सदस्य है।
इसे जंगली खजूर, देसी खजूर, टोडी डेट पाम, शुगर डेट पाम, सिल्वर डेट पाम, इंडियन डेट पाम समेत कई नामों से जाना जाता है। वहीं इस फल की खूबियों की बात करें, तो बच्चों से लेकर गर्भवती महिलाओं और पुरुषों तक के लिए यह फल बेहद लाभकारी है। स्वाद में शहद जैसे मीठे छिंद को खूब पसंद किया जाता है।
बारिश के दिनों में छिंद की पत्तियों में पानी नहीं ठहरता है। ग्रामीण फगुवा राम, तुलसी राम, रामसहाय, गैंदलाल ने बताया कि खजूर की तरह छिंद भी फायदेमंद है। इसमें कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है। इसलिए कुपोषित बच्चों के आहार में इसे शामिल किया जाता है।
छिंद में प्रोटीन व फाइबर की मात्रा भी काफी अधिक होती है। जिससे कब्ज की समस्या दूर हो जाती है। इसलिए कब्ज की शिकायत होने पर इसका सेवन करना चाहिए। इसमें विटामिन एवं कापर भी पाया जाता है। इसलिए सभी दृष्टि से इसका सेवन फायदेमंद है।
देशी खजूर (छींद) के फायदे:
दिल की करें देखभाल: खजूर में मौजूद पोटेशियम और फाइबर हमारे दिल को स्वस्थ रखते हैं, जिससे हार्टअटैक का खतरा काफी हद तक टल जाता है।
रक्तचाप नियंत्रित: खजूर में कोटेशन मैग्नीशियम होता है, जिसके चलते ये ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है। साथ ही ब्लड प्रेशर के मरीजों को डॉक्टर खजूर या छींद खाने की सलाह देते हैं।
कब्ज भगाएं: खजूर में भरपूर मात्रा में फाइबर मौजूद होता है, जिससे शरीर का पाचन तंत्र सुचारु रुप से कार्य करने में समर्थ होता है। खजूर पाचन तंत्र की सफाई करता है, वहीं डाइजेशन में भी काफी सहायक हैं।
एनीमिया: मानव शरीर में होने वाली खून की कमी को काफी हद तक खजूर से दूर किया जा सकता है। इसका लगातार सेवन शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाता है।
हड्डियां होती हैं मजबूत: बढ़ती उम्र में हड्डियां कमजोर पड़ने लगती हैं, इसलिए बुजुर्गों को खजूर जरूर खाने चाहिए। वहीं हर उम्र के लोगों के लिए खजूर में मौजूद विटामिन, मिनरल्स रोगों से लड़ने की शक्ति प्रदान करता है, इसलिए हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए खजूर बेहद जरूरी है। इसके सेवन से बीमारियां पास भी नहीं आ सकती।
- Read More : Magarmachch aur Hathi ka video : तालाब पर पानी पी रहे हाथी की पानी के दानव ने पकड़ ली सूंड, फिर जो हुआ…
देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com
“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇