बैतूल अपडेट

Betul Crime News: आमला के साजपुर और बोरदेही के चिखलार में पकड़ी गई गांजे की खेती, लाखों रुपये के पौधे बरामद

Betul Crime News: Cannabis cultivation uncovered in Sajpur (Amla) and Chikhlar (Bordehi); plants worth lakhs of rupees seized.

Betul Crime News: आमला के साजपुर और बोरदेही के चिखलार में पकड़ी गई गांजे की खेती, लाखों रुपये के पौधे बरामद
Betul Crime News: आमला के साजपुर और बोरदेही के चिखलार में पकड़ी गई गांजे की खेती, लाखों रुपये के पौधे बरामद

Betul Crime News: बैतूल जिले में गांजे की अवैध खेती के 3 और बड़े मामले सामने आए हैं। इस बार आमला और बोरदेही थाना क्षेत्र में गांजे की खेती पकड़ी गई है। आमला के साजपुर गांव से 271 पौधे जब्त कर 1 आरोपी को गिरफ्तार किया गया। वहीं बोरदेही के चिखलार गांव से 119 पौधे जब्त कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जब्त किए गए पौधों की कीमत लाखों में बताई जा रही है।

साजपुर गांव में मिला पौधों का जखीरा

पुलिस ने बताया कि 10 नवंबर को आमला थाना क्षेत्र के ग्राम साजपुर में गांजे की अवैध खेती की सूचना प्राप्त हुई थी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी के खेत बाड़ी से गांजे के हरे-भरे 271 गीले पौधे जब्त किए, जिनका वजन 92 किलो 120 ग्राम और अनुमानित कीमत 2 लाख, 76 हजार रूपये है। आरोपी को गिरफ्तार कर धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। आरोपी रहमी पिता झूलन सरेयाम (57) को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेजा गया।

बोरदेही क्षेत्र में 2 स्थानों पर दी दबिश

बोरदेही पुलिस ने बताया कि ग्राम चिखलार में 2 स्थानों पर की गई कार्रवाई में खेत से 118 गांजे के हरे पौधे तथा घर के आंगन से 1 गांजे का पौधा बरामद किया गया है। कुल 15.162 किलोग्राम गांजे के पौधे जब्त किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 1 लाख, 44 हजार, 500 रुपये हैं।

गन्ना बाड़ी और मेढ़ पर लगे हुए थे पौधे

पहले मामले में मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम चिखलार निवासी टीकाराम पिता जोंदरू धुर्वे (35) निवासी ग्राम चिखलार द्वारा अपने खेत में गांजे के पौधे लगाए गए हैं। इस पर पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर खेत की तलाशी ली गई। इस दौरान गन्ने की बाड़ी एवं खेत की मेढ़ पर गांजे के हरे पौधे लगे हुए पाए गए। पुलिस द्वारा वैधानिक कार्रवाई करते हुए गांजे के कुल 118 हरे पौधे जब्त किए, जिनका कुल वजन 10.712 किलोग्राम एवं अनुमानित कीमत 1 लाख रुपये है।

आंगन में लगा रखा था गांजे का पौधा

दूसरे मामले में पुलिस टीम द्वारा ग्राम चिखलार निवासी हेमराज धुर्वे के घर के आंगन की तलाशी ली गई। जांच के दौरान घर के सामने आंगन में गांजे का 1 पौधा लगा हुआ पाया गया। इस पौधे वजन 4.450 किलोग्राम एवं अनुमानित कीमत 44 हजार 500 रुपये हंै। मामले में आरोपी हेमराज पिता मंजू धुर्वे (30) निवासी ग्राम चिखलार के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार किया गया।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button