Betul Crime News: सोनाघाटी क्षेत्र में दिनदहाड़े बड़ी चोरी, घर से 3 लाख के जेवर और 50 हजार नकद ले उड़े चोर
Betul Crime News: Major daylight theft in the Sonaghati area; thieves make off with jewellery worth ₹3 lakh and ₹50,000 in cash from a house.

Betul Crime News: बैतूल। सोनाघाटी पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम साकादेही में शनिवार 7 अक्टूबर को दिनदहाड़े चोरी की वारदात हुई। राजाराम यादव के घर से अज्ञात चोर करीब 3 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और 50 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए।
घटना के समय राजाराम यादव की पत्नी पमिता यादव घर से करीब 80 फीट दूर कुएं पर कपड़े धोने गई थीं। इसी दौरान चोर घर में घुसे और कोठी का ताला तोड़कर मंगलसूत्र, सोने की पत्ती वाला हार, चांदी की तीन पायल, तीन अंगूठियां और नकदी चोरी कर फरार हो गए।
- यह भी पढ़ें : Bhainsdehi Crime News: भैंसदेही पुलिस ने किया मंदिर चोरी की वारदातों का खुलासा, 4000 रुपये नकद और मोटरसाइकिल बरामद
घर लौटने पर पमिता यादव ने एक चोर को बाहर निकलते देखा। उसका एक साथी मोटरसाइकिल लेकर बाहर खड़ा था। महिला ने एक चोर को पहचानने का दावा किया है। राजाराम यादव ने घटना की शिकायत सोनाघाटी पुलिस चौकी में दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और संदेही से पूछताछ की जा रही है।
- यह भी पढ़ें : Multai Crime News: नाबालिग बालकों को मोहरा बनाकर नशे का कारोबार करने वाला इनामी आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें



