Betul Mid Day Meal: मध्यान्ह भोजन पकाने वाली महिलाओं का दर्द: नहीं मिला पांच महीने का वेतन, बच्चों के लिए नए कपड़े खरीदना भी हुआ मुश्किल
Betul Mid-Day Meal: The plight of women who cook mid-day meals—five months' salary remains unpaid, making it difficult even to buy new clothes for their children.

Betul Mid Day Meal: बैतूल। स्कूलों में बच्चों का पेट भरने वाली रसोईया बहनों और मध्यान्ह भोजन संचालित करने वाले समूहों के परिवार इस बार आर्थिक संकट के बीच दीपावली मनाने को मजबूर हैं। जुलाई से नवंबर तक पांच महीने में केवल एक बार भुगतान हुआ है। ऐसे में बच्चों के लिए नए कपड़े, मिठाई खरीदना तो दूर, घर की जरूरी जरूरतें पूरी करना भी मुश्किल हो गया है।
इस संबंध में अटल सेना के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह केंडू बाबा ने बताया कि मध्यान्ह भोजन योजना के तहत रसोईया बहनें बच्चों के लिए भोजन तैयार करने के साथ स्कूल परिसर और कमरों की सफाई, बाग-बगीचों में पानी देने तथा स्कूल स्टाफ और आने वाले जनप्रतिनिधियों व अतिथियों के लिए चाय-नाश्ते और भोजन की व्यवस्था भी करती हैं। इन अतिरिक्त जिम्मेदारियों के बावजूद उन्हें मात्र 4000 रुपये मानदेय मिलता है।
समूहों और रसोईया बहनों का कहना है कि वे अपनी समस्या को लेकर कई बार कलेक्टर कार्यालय के माध्यम से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंप चुके हैं, लेकिन भुगतान की समस्या जस की तस बनी हुई है। पांच महीने से पैसा नहीं मिलने के कारण परिवार कर्ज और उधारी के बोझ से दबे हैं। गांव के दुकानदार भी अब उधार सामान देने से कतरा रहे हैं।
- यह भी पढ़ें : Diwali Date Astronomy: कभी अक्टूबर तो कभी नवंबर में क्यों आती है दिवाली? नेशनल अवॉर्ड विनर सारिका घारू का बड़ा खुलासा
उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि मध्यान्ह भोजन योजना के लंबित भुगतान तत्काल कराए जाएं। ब्लॉक स्तर से जिला पंचायत तक संबंधित अधिकारी समय पर उपस्थिति और बिल लगाने की प्रक्रिया पूरी करें, ताकि भुगतान में देरी न हो। बच्चों का पेट भरने की जिम्मेदारी निभाने वाली इन बहनों के अपने घरों में भी चूल्हा जलता रहे, शासन को इसकी चिंता करनी चाहिए।
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें



