बैतूल अपडेट

Betul Crime News: बैतूल से चोरी हुई ओमनी वैन बरामद, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को दबोचा

Betul Crime News: Stolen Omni van recovered; police apprehend the accused based on CCTV footage.

Betul Crime News: बैतूल से चोरी हुई ओमनी वैन बरामद, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को दबोचा
Betul Crime News: बैतूल से चोरी हुई ओमनी वैन बरामद, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को दबोचा

Betul Crime News: बैतूल। थाना कोतवाली बैतूल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक ओमनी वैन चोरी के मामले का खुलासा करने में सफलता हासिल की है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही चोरी गई ओमनी वैन भी बरामद कर ली है। सारणी की यह वैन बैतूल के टिकारी क्षेत्र से चुराई गई थी।

पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट में बताया गया है कि 7 नवंबर को सारणी निवासी ज्ञानदेव पिता शंकरराव राणे (56) ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी ओमनी वैन को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा गुणवंत बाबा मंदिर के पास, टिकारी से चोरी कर ली गई है। रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के सीसीटीवी फुटेज का बारीकी से अवलोकन किया गया। संदेही मनीष उर्फ यश पिता बंडु पारखे (26) निवासी कृष्णपुरा वार्ड, टिकारी, बैतूल को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

वैन चोरी करना किया कबूल

पूछताछ में आरोपी द्वारा ओमनी वैन चोरी करना स्वीकार किया गया। आरोपी की निशानदेही पर चोरी गई ओमनी वैन बरामद की गई। पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

इनकी रही सराहनीय भूमिका

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी देवकरण डेहरिया, प्रधान आरक्षक दीपक कटियार, आरक्षक नितिन चौहान, अनिल बेलवंशी, अमर उईके, उज्जवल दुबे, भूपेंद्र राजपूत, चौकी बोड़खी तथा मोहनलाल गुप्ता एवं प्रधान आरक्षक विकास की सराहनीय भूमिका रही।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button