Betul SP Inspection: बैतूल में पुलिसिंग होगी और अधिक आधुनिक: एसपी ने तकनीकी संसाधनों के अधिकतम उपयोग पर दिया जोर
Betul SP Inspection: Policing in Betul to become more modern; SP emphasizes maximizing the use of technical resources.

Betul SP Inspection: बैतूल। पुलिस अधीक्षक अमित सक्सेना द्वारा जिले की पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी, आधुनिक एवं तकनीक आधारित बनाने के उद्देश्य से साइबर सेल, सीसीटीएनएस एवं पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश खरपुसे एवं एसडीओपी बैतूल सुश्री अन्नपूर्णा सिरसाम सहित संबंधित शाखाओं के प्रभारी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
पुलिस अधीक्षक द्वारा साइबर सेल में संचालित विभिन्न कार्यों एवं साइबर अपराधों की रोकथाम, विवेचना में तकनीकी सहयोग तथा साइबर संबंधी शिकायतों पर की जा रही कार्रवाई की समीक्षा की गई। इस दौरान उन्होंने साइबर अपराधों की बदलती प्रकृति के अनुरूप तकनीकी संसाधनों का अधिकतम उपयोग करने तथा साइबर अपराधों के निराकरण में तत्परता एवं दक्षता बनाए रखने के निर्देश दिए।
उन्होंने निर्देशित किया कि साइबर अपराधों से संबंधित शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जाए तथा तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से अपराधियों तक पहुंचने के लिए उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए। कर्मचारियों को निरंतर तकनीकी प्रशिक्षण एवं नवीनतम जानकारियों से अपडेट रहने के लिए प्रेरित किया।
सीसीटीएनएस शाखा की प्राप्त की जानकारी
सीसीटीएनएस शाखा के निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक को सीसीटीएनएस के अंतर्गत संचालित विभिन्न प्रोजेक्ट्स एवं कार्यप्रणाली की जानकारी दी गई। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा समय-समय पर प्रारंभ किए जा रहे नवीन तकनीकी एप्लीकेशंस एवं डिजिटल सुविधाओं के संबंध में चर्चा करते हुए उनके प्रभावी क्रियान्वयन एवं बेहतर उपयोग के निर्देश दिए गए।
- यह भी पढ़ें : Godrej Smart Black: बिना अमोनिया और पेरोक्साइड वाला नया हेयर कलर लॉन्च, सिर्फ 15 मिनट में बालों को मिलेगा नेचुरल काला रंग
निर्धारित समय सीमा में हो कार्य
पुलिस अधीक्षक ने निर्देशित किया कि सीसीटीएनएस से संबंधित सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा एवं निर्धारित गुणवत्ता के अनुरूप किए जाएं। सभी थाना प्रभारियों एवं सीसीटीएनएस कर्मचारियों के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित किया जाए, ताकि तकनीकी कार्यों में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी न हो और पुलिस कार्यप्रणाली अधिक सुगम एवं प्रभावी बन सके।
- यह भी पढ़ें : Betul Education News: कलेक्टर डॉ. सौरभ सोनवणे सख्त, ई-अटेंडेंस न लगाने वाले शिक्षकों का वेतन रोकने के निर्देश
तकनीक आधारित बनाएं कार्यप्रणाली
पुलिस अधीक्षक अमित सक्सेना ने कहा कि वर्तमान समय में प्रभावी पुलिसिंग के लिए तकनीकी दक्षता एवं आधुनिक संसाधनों का समुचित उपयोग अत्यंत आवश्यक है। अत: सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी कार्यप्रणाली को तकनीक आधारित बनाते हुए जनसामान्य को बेहतर एवं त्वरित पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में गंभीरता से कार्य करें।
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें



