बैतूल अपडेट

Multai Police Action: बैतूल में अवैध गांजा खेती का पर्दाफाश: बैंगन और भिंडी के बीच उगाए जा रहे थे पौधे, आरोपी गिरफ्तार

Multai Police Action: Illegal cannabis cultivation unearthed in Betul; plants were being grown amidst brinjal and okra crops; accused arrested.

Multai Police Action: बैतूल में अवैध गांजा खेती का पर्दाफाश: बैंगन और भिंडी के बीच उगाए जा रहे थे पौधे, आरोपी गिरफ्तार
Multai Police Action: बैतूल में अवैध गांजा खेती का पर्दाफाश: बैंगन और भिंडी के बीच उगाए जा रहे थे पौधे, आरोपी गिरफ्तार

Multai Police Action: जिले में अवैध रूप से हो रही गांजे की खेती के एक और मामले का खुलासा हुआ है। मुलताई पुलिस ने अवैध रूप से गांजे की खेती करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खेत से 26 किलो 50 ग्राम गांजे के हरे पौधे जब्त किए हैं। इसकी अनुमानित कीमत 2 लाख 20 हजार रुपये है।

पुलिस ने बताया कि 4 नवंबर को थाना मुलताई पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बाड़ेगांव केकड़िया निवासी श्रीराम डोंगरदिये द्वारा अपने खेत में सब्जियों की फसल के बीच अवैध रूप से गांजे के पौधे उगाए जा रहे हैं। इस पर पुलिस टीम तत्काल बताए गए स्थान पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी श्रीराम पिता माणिक डोंगरदिये (50) निवासी ग्राम बाड़ेगांव केकड़िया, के घर के समीप स्थित खेत की तलाशी ली।

बैगन-भिंडी के बीच गांजे के पौधे

तलाशी के दौरान खेत में लगी बैगन एवं भिंडी की फसल के बीच गांजे के हरे पत्तों वाले पौधे उगे हुए पाए गए। विधिवत तौल करने पर कुल 26 किलो 50 ग्राम गांजे के हरे एवं नमीयुक्त पौधे पाए गए, जिनकी अनुमानित कीमत 2 लाख, 20 हजार रुपये आंकी गई। पुलिस गांजे की खेती किए जाने पर आरोपी श्रीराम पिता माणिक डोंगरदिये के विरुद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

आरोपी को किया गया गिरफ्तार

आरोपी को गिरफ्तार कर गिरफ्तारी के कारणों से अवगत कराया गया। जब्त मादक पदार्थ को नियमानुसार जप्त कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी विकास पटेल, उपनिरीक्षक नितिन उइके, प्रधान आरक्षक सोनू ठाकुर, आरक्षक अभिषेक वाडिवा, विवेक चौरे, मिथलेश, सत्येन्द्र पाल एवं सेवाराम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button