बैतूल अपडेट

Diwali Safety Tips: पटाखों से आंख में गिरे बारूद या जलने पर भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें सही इलाज

Diwali Safety Tips: Avoid these common mistakes if gunpowder from firecrackers gets into your eyes or if you suffer a burn; learn the correct treatment.

Diwali Safety Tips: पटाखों से आंख में गिरे बारूद या जलने पर भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें सही इलाज
Diwali Safety Tips: पटाखों से आंख में गिरे बारूद या जलने पर भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें सही इलाज

Diwali Safety Tips: बैतूल। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजीव शर्मा ने दीपावली पर्व के दौरान आतिशबाजी एवं पटाखों के उपयोग से होने वाली दुर्घटनाओं को दृष्टिगत रखते हुए आम नागरिकों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई है। उन्होंने बताया कि पटाखों से जलने एवं आंखों में चोट लगने की स्थिति में सही समय पर प्राथमिक उपचार करना अत्यंत आवश्यक है।

जलने की स्थिति में क्या करें एवं क्या न करें

जले हुए स्थान को तत्काल 15 से 20 मिनट तक साफ बहते पानी के नीचे रखें। प्रभावित स्थान को साफ एवं सुरक्षित रखें। जले हुए स्थान पर बर्फ, तेल, घी, टूथपेस्ट अथवा अन्य घरेलू पदार्थ न लगाएं। जले हुए स्थान पर फफोले पड़ने पर उन्हें फोड़ें नहीं। गंभीर रूप से जलने पर तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र अथवा अस्पताल में उपचार कराएं।

आंखों में पटाखे का कण अथवा कोई बाहरी पदार्थ जाने पर आंखों को 15 से 20 मिनट तक साफ पानी अथवा सामान्य सलाइन से धोएं। आंखों को साफ कपड़े अथवा आई-शील्ड से हल्के से सुरक्षित रखें। आंखों को बिल्कुल न रगड़ें। आंखों पर दबाव न डालें तथा आंख में फंसी वस्तु को स्वयं निकालने का प्रयास न करें। आंखों में चोट लगने पर तत्काल चिकित्सकीय परामर्श लें एवं नजदीकी अस्पताल में उपचार कराएं।

पटाखे जलाते समय रखें सुरक्षित दूरी

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने नागरिकों से अपील की है कि पटाखे जलाते समय सुरक्षित दूरी बनाए रखें, बच्चों को अकेले पटाखे न जलाने दें तथा आंखों एवं शरीर की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। किसी भी दुर्घटना की स्थिति में घबराएं नहीं, सही प्राथमिक उपचार अपनाएं तथा तत्काल चिकित्सकीय सहायता प्राप्त करें।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi  News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi  News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button