बैतूल अपडेट

Betul Ganja Smuggling: सारणी पुलिस की दबिश: स्कूटी पर गांजा तस्करी कर रहे पति-पत्नी गिरफ्तार, पूछताछ में तीसरे आरोपी का भी हुआ खुलासा

Betul Ganja Smuggling: Sarni police conduct a raid; a husband and wife arrested for smuggling cannabis on a scooter—interrogation reveals a third suspect.

Betul Ganja Smuggling: सारणी पुलिस की दबिश: स्कूटी पर गांजा तस्करी कर रहे पति-पत्नी गिरफ्तार, पूछताछ में तीसरे आरोपी का भी हुआ खुलासा
Betul Ganja Smuggling: सारणी पुलिस की दबिश: स्कूटी पर गांजा तस्करी कर रहे पति-पत्नी गिरफ्तार, पूछताछ में तीसरे आरोपी का भी हुआ खुलासा

Betul Ganja Smuggling: बैतूल। थाना सारणी पुलिस द्वारा गांजा तस्करी के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2.002 किलोग्राम गांजा एवं तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी जब्त की गई है। इस मामले में एक आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों में महिला और उसका पति भी शामिल है।

सारणी पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि आमला-बेलोंड रोड से होते हुए एक व्यक्ति स्कूटी से गांजा लेकर सारणी की ओर आ रहा है। सूचना पर सारणी पुलिस टीम द्वारा तत्काल बेलोंड रोड पर पहुंचकर संदिग्ध स्कूटी को रोककर तलाशी ली गई। स्कूटी पर सवार शेख फरीद पिता शेख शहीद (42) एवं जासमीन शेख पति शेख फरीद उम्र 35 वर्ष, दोनों निवासी वार्ड क्रमांक 3 सारणी के कब्जे से 2.002 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया। पुलिस द्वारा गांजा एवं घटना में प्रयुक्त स्कूटी जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

विवेचना के दौरान तीसरी आरोपी भी गिरफ्तार

प्रकरण की विवेचना के दौरान गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पुलिस द्वारा 3 नवंबर को भुलिया कश्यप पिता ननकू कश्यप उम्र (40) निवासी राजेन्द्र नगर पाथाखेड़ा को गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में दीपक पिता श्यामलाल कश्यप (30) निवासी राजेन्द्र नगर पाथाखेड़ा फरार है, जिसकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को न्यायालय बैतूल के समक्ष पेश किया जाएगा।

कार्रवाई में इनकी रही मुख्य भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी जयपाल इनवाती, उपनिरीक्षक बीपी बुंदेला, मनोज उईके, प्रधान आरक्षक श्रीराम उईके, नीलेश मीना, आरक्षक मोहित भाटी, जितेन्द्र मोरे एवं वर्षा नागले की सराहनीय भूमिका रही।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi  News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi  News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button