बैतूल अपडेट

Betul Collector Review: बैतूल कलेक्ट्रेट में अहम बैठक: सीएम हेल्पलाइन शिकायतों में लापरवाही पर तय होगी जिला अधिकारियों की जवाबदेही

Betul Collector Review: Key meeting at the Betul Collectorate; district officials to be held accountable for negligence in addressing CM Helpline complaints.

Betul Collector Review: बैतूल कलेक्ट्रेट में अहम बैठक: सीएम हेल्पलाइन शिकायतों में लापरवाही पर तय होगी जिला अधिकारियों की जवाबदेही
Betul Collector Review: बैतूल कलेक्ट्रेट में अहम बैठक: सीएम हेल्पलाइन शिकायतों में लापरवाही पर तय होगी जिला अधिकारियों की जवाबदेही

Betul Collector Review: बैतूल। कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित समय-सीमा बैठक में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत प्राप्त आवेदनों की जनपदवार समीक्षा की। उन्होंने सभी एसडीएम, जनपद सीईओ एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों को लंबित आवेदनों का प्राथमिकता से निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने भैंसदेही विकासखंड में जनविश्वास शिविर के आवेदनों के निराकरण में अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जनपद सीईओ एवं राजस्व अधिकारियों को प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों की विभागवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों का समय पर और गुणवत्तापूर्ण निराकरण किया जाएं। बार-बार नॉन-अटेंड पाई जाने वाली शिकायतों पर संबंधित विभाग के जिला अधिकारी की जिम्मेदारी तय करते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई का प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए।

जल प्रबंधन की कार्ययोजना बनाएं

कलेक्टर ने जिले में कम वर्षा की स्थिति को देखते हुए जल संरक्षण एवं जल प्रबंधन के लिए आवश्यक प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला पंचायत को कम वर्षा के आधार पर चिन्हित रेड जोन एवं येलो जोन क्षेत्रों के लिए जल प्रबंधन की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए, ताकि आगामी समय में पेयजल एवं अन्य आवश्यकताओं के लिए जल की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके।

खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच जारी रखें

आगामी त्योहारों को देखते हुए कलेक्टर ने खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच लगातार जारी रखने के निर्देश खाद्य सुरक्षा अधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर विशेष निगरानी रखी जाए और मिलावट पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

पटाखा दुकानों में गाइडलाइन का पालन सुनिश्चित करें

कलेक्टर डॉ सोनवणे ने सभी एसडीएम को पटाखा दुकानों के लिए निर्धारित सुरक्षा गाइडलाइन का गंभीरता से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पटाखों की बिक्री एवं भंडारण के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन अनिवार्य रूप से कराया जाए। बैठक में सीईओ जिला पंचायत गणेश जायसवाल, अपर कलेक्टर गोपाल सिंह वर्मा सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi  News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi  News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button