Betul Collector in Mandi: बैतूल कलेक्टर का बडोरा मंडी में औचक निरीक्षण: किसानों से चर्चा कर जानी समस्याएं, दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
Betul Collector at the Mandi: Surprise inspection of Badora Mandi by the Betul Collector; discussed issues with farmers and issued instructions for immediate action.

Betul Collector in Mandi: बैतूल। कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने सोमवार को बड़ोरा कृषि उपज मंडी का औचक निरीक्षण कर मंडी में किसानों के लिए उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडी में किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े तथा उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाए।
कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने नीलामी एवं तुलाई व्यवस्था की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि किसानों की उपज की नीलामी और तुलाई समय पर सुनिश्चित की जाए। किसानों से तुलाई का निर्धारित शुल्क ही लिया जाए। यदि निर्धारित शुल्क से अधिक राशि लेने की शिकायत प्राप्त होती है तो संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
उन्होंने निर्देश दिए कि मंडी में तुलाई के निर्धारित शुल्क की जानकारी प्रमुख स्थानों पर स्पष्ट रूप से प्रदर्शित की जाए। साथ ही, मंडी प्रशासन का संपर्क नंबर भी प्रदर्शित किया जाए, ताकि किसान किसी भी प्रकार की समस्या अथवा शिकायत होने पर तत्काल मंडी प्रशासन को अवगत करा सकें।
कलेक्टर ने मंडी परिसर में उपज लेकर आने वाले वाहनों की व्यवस्था की भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मंडी में अनावश्यक रूप से उपज डंप करने वाले वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए। वाहनों की पार्किंग के लिए वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि मंडी परिसर के साथ-साथ आसपास के मार्गों पर भी यातायात बाधित न हो।
- यह भी पढ़ें : Betul Mandi Bhav: बैतूल मंडी भाव 2 नवंबर 2026: सोयाबीन 7200 और मक्का 2901 रुपये तक बिका, जानिए बाजार के ताजा आंकड़े
किसानों से चर्चा कर जानी समस्याएं
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने किसानों से सीधे संवाद कर मंडी की व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। किसानों ने तुलाई के दौरान होने वाली परेशानियों से उन्हें अवगत कराया। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को किसानों की समस्याओं का तत्काल निराकरण करने तथा निर्धारित शुल्क पर ही तुलाई सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
- यह भी पढ़ें : Betul Cannabis Farming: बैतूल के बिरूलबाजार में खेत के अंदर लहलहा रहे थे गांजे के पौधे, मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मारा छापा
उन्होंने मंडी में व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी के लिए कार्यपालिक मजिस्ट्रेट, पुलिस एवं मंडी प्रशासन को आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी नियमित रूप से मंडी का निरीक्षण करें और समस्या सामने आने पर उसका तत्काल समाधान सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान एसडीएम बैतूल डॉ. अभिजीत सिंह, एसडीओपी सुश्री अन्नपूर्णा सिरसाम, मंडी सचिव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें
देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



