बैतूल अपडेट

Betul SP Meeting: एसपी अमित सक्सेना ने ली पहली अपराध समीक्षा बैठक, अवैध गतिविधियों पर सख्ती बरतने के निर्देश

Betul SP Meeting: SP Amit Saxena holds his first crime review meeting; issues instructions to deal strictly with illegal activities.

Betul SP Meeting: एसपी अमित सक्सेना ने ली पहली अपराध समीक्षा बैठक, अवैध गतिविधियों पर सख्ती बरतने के निर्देश
Betul SP Meeting: एसपी अमित सक्सेना ने ली पहली अपराध समीक्षा बैठक, अवैध गतिविधियों पर सख्ती बरतने के निर्देश

Betul SP Meeting: बैतूल। नवागत पुलिस अधीक्षक अमित सक्सेना द्वारा मंगलवार को पुलिस कंट्रोल रूम में जिले के सभी एसडीओपी, थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं विभिन्न शाखाओं के प्रभारियों की बैठक लेकर जिले की कानून व्यवस्था एवं अपराधों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया गया तथा उनके कार्यक्षेत्र एवं विभागीय दायित्वों के संबंध में जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में एएसपी कमलेश खरपुसे, एसडीओपी बैतूल सुश्री अन्नपूर्णा सिरसाम सहित जिले के सभी एसडीओपी, थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी, रक्षित निरीक्षक, विशेष शाखा प्रभारी एवं क्राइम सीन एक्सपर्ट उपस्थित रहे।

बैठक में एसपी ने दिए यह दिशा-निर्देश

एसपी श्री सक्सेना ने कहा कि सभी थाना प्रभारी अपने-अपने थाना क्षेत्रों में अवैध शराब, नकली शराब, जुआ-सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखें। ऐसी गतिविधियों की सूचना मिलने पर तत्काल वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करें। दीपावली पर्व के दृष्टिगत पटाखा एवं आतिशबाजी की दुकानों की नियमित चेकिंग करें। विस्फोटक सामग्री के अवैध भंडारण एवं बिक्री पर विशेष निगरानी रखते हुए नियमानुसार कार्रवाई करें।

Betul SP Meeting: एसपी अमित सक्सेना ने ली पहली अपराध समीक्षा बैठक, अवैध गतिविधियों पर सख्ती बरतने के निर्देश
Betul SP Meeting: एसपी अमित सक्सेना ने ली पहली अपराध समीक्षा बैठक, अवैध गतिविधियों पर सख्ती बरतने के निर्देश

अपने सूचना तंत्र को करें मजबूत

मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए सूचना तंत्र मजबूत करें तथा एनडीपीएस एक्ट के प्रकरणों में साक्ष्य आधारित एवं विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करें। सीएम हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों का समय-सीमा में निराकरण करें। शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनें तथा उनकी संतुष्टि के अनुरूप उचित समाधान सुनिश्चित करें।

गंभीर आपराधिक मामलों की नियमित समीक्षा

एसपी श्री सक्सेना ने आगे कहा कि थानों में लंबित गंभीर एवं पुराने आपराधिक प्रकरणों की नियमित समीक्षा करें। अपने-अपने क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतत निगरानी रखें। संवेदनशील क्षेत्रों एवं आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों पर विशेष नजर रखते हुए आवश्यक प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करें। अनुशासनहीनता एवं कर्तव्य के प्रति लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें।

अच्छे कार्यों पर पुरस्कार, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

एसपी अमित सक्सेना ने सभी थाना प्रभारियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि कार्य के प्रति समर्पण, सक्रियता एवं बेहतर पुलिसिंग के माध्यम से आमजन में सुरक्षा का विश्वास कायम करें। उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुरस्कृत कर प्रोत्साहित किया जाएगा, वहीं कर्तव्यों के निर्वहन में अनावश्यक लापरवाही अथवा अनुशासनहीनता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध उचित वैधानिक एवं विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi  News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi  News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button