Betul Education News: कलेक्टर डॉ. सौरभ सोनवणे सख्त, ई-अटेंडेंस न लगाने वाले शिक्षकों का वेतन रोकने के निर्देश
Betul Education News: Collector Dr. Saurabh Sonawane takes a strict stance; issues directives to withhold the salaries of teachers who fail to mark their e-attendance.

Betul Education News: बैतूल। कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में शिक्षा विभाग की विस्तृत समीक्षा बैठक लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए जमीनी स्तर पर प्रभावी कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग के अधिकारी नियमित रूप से स्कूलों का निरीक्षण करें और यह सुनिश्चित करें कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले। जिन विद्यालयों में परीक्षा परिणाम कमजोर रहे हैं, वहां विशेष शैक्षणिक गतिविधियां संचालित कर सुधार लाया जाए। उन्होंने विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति बढ़ाने, ड्रॉप आउट रोकने तथा बच्चों के सीखने के स्तर पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए।
नामांकन में प्रगति लाने के दिए निर्देश
बैठक में उन्होंने जिले के शासकीय विद्यालयों की शैक्षणिक स्थिति, विद्यार्थियों की उपस्थिति, गणवेश वितरण, सायकिल वितरण की समीक्षा की। कलेक्टर डॉ.सोनवणे ने शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों की नामांकन प्रगति की समीक्षा करते हुए कम प्रगति वाले विद्यालयों पर नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि अधिक से अधिक विद्यार्थियों का नामांकन सुनिश्चित कर लक्ष्य अनुसार प्रगति लाई जाए।

- यह भी पढ़ें : Amla Murder Case: पुरानी रंजिश और खेती के विवाद में अधेड़ की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
अपार आईडी की समीक्षा के दौरान कम प्रगति पर उन्होंने एपीसी जिला शिक्षा केंद्र का वेतन आहरण नहीं करने के निर्देश दिए। वहीं ड्रॉप बॉक्स में बच्चों की स्थित पर भीमपुर बीआरसी को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही भैसदेही, बैतूल और भीमपुर द्वारा तीन दिन में प्रगति नहीं लाने पर वेतन काटने के भी निर्देश दिए। निशुल्क साइकिल वितरण की समीक्षा के दौरान प्रभात पट्टन और चिचोली में अपेक्षित प्रगति नहीं पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त कर प्रगति लाने के निर्देश दिए।
ई अटेंडेंस नहीं लगाने वाले शिक्षकों के वेतन रोकने के निर्देश
उन्होंने शिक्षकों द्वारा ई अटेंडेंस लगाने के आकड़ों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने ई अटेंडेंस नहीं लगाने वाले शिक्षकों के वेतन रोकने के सख्त निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने स्कूल नहीं आने वाले शिक्षकों को टर्मिनेट किए जाने के निर्देश दिए। इसके लिए डीपीसी, बीआरसी को लगातार मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। बैठक में सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्रीमती वत्सला शिवहरे, जिला शिक्षा अधिकारी पूनम वरकड़े सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे ।
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें
देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



