Sugarcane Price Betul: श्रीजी शुगर मिल ने तय की गन्ने की नई दरें, जानिए किस तारीख से कितना मिलेगा दाम
Sugarcane Price in Betul: Shreeji Sugar Mill sets new sugarcane rates; find out the applicable dates and the prices to be paid.

Sugarcane Price Betul: बैतूल। सोहागपुर स्थित श्रीजी शुगर मिल एंड पॉवर प्राइवेट लिमिटेड ने इस वर्ष किसानों को गन्ने का बेहतर मूल्य दिलाने के लिए खरीदी दरों में चरणबद्ध बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया है। मिल में 13 नवंबर से गन्ने की खरीदी शुरू होगी। शुरुआत में किसानों को 430 रुपये प्रति क्विंटल मिलेंगे, जबकि 21 फरवरी 2027 से पेराई सत्र समाप्त होने तक गन्ने का भाव बढ़ाकर 500 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया जाएगा। इस बार बेहतर दाम घोषित होने से किसानों में खुशी की लहर है।
इस तरह बढ़ेंगे गन्ने के दाम
मिल प्रबंधन द्वारा तय दरों के अनुसार 13 नवंबर से 31 दिसंबर 2026 तक 430 रुपये प्रति क्विंटल, 1 से 10 जनवरी 2027 तक 440 रुपये, 11 से 20 जनवरी तक 450 रुपये और 21 से 31 जनवरी तक 460 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदी होगी।
- यह भी पढ़ें : National Overseas Scholarship: पैसों की कमी के बावजूद नहीं टूटा पढ़ाई का सपना, अब लंदन यूनिवर्सिटी में कर रहे एमएससी
इस वर्ष अधिक दाम से किसान खुश
इसी तरह 1 से 10 फरवरी तक 470 रुपये, 11 से 20 फरवरी तक 480 रुपये तथा 21 फरवरी से पेराई सत्र समाप्त होने तक किसानों को 500 रुपये प्रति क्विंटल की दर से भुगतान किया जाएगा। पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष गन्ना के दाम बढ़ाए जाने से किसान बेहद खुश हैं।
- यह भी पढ़ें : Bamboo Pit Viper: देखने में खूबसूरत लेकिन जहरीला है बाम्बू पिट वाइपर, बैतूल में चार साल बाद मिला यह सांप
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें

