नगरीय निकाय चुनाव : सर्वे के आधार पर मिलेंगे टिकट, भाजपा का हो चुका, कांग्रेस का 10 को, आखिर किसे मिलेगी टिकट
• निखिल सोनी, आठनेर
Urban body elections: नगरीय निकाय चुनाव के लिए दोनों प्रमुख राजनीति पार्टी भाजपा और कांग्रेस ने अभी टिकट का वितरण (ticket distribution) नहीं किया है। चर्चा है कि दोनों ही पार्टियों द्वारा सर्वे (survey) के आधार पर टिकट का वितरण किया जाएगा। भाजपा द्वारा सर्वे कार्य कर लिया है। जबकि कांग्रेस का सर्वे 10 सितंबर को होगा।
दो-तीन दिन में पार्षद प्रत्याशियों का दोनों ही पार्टी चयन कर लेगी। भाजपा के वरिष्ठ नेता हेमंत खंडेलवाल प्रमुख रूप से आठनेर नगर निकाय चुनाव में साफ-सुथरी छवि और ईमानदार व्यक्ति को पार्षद प्रत्याशी चयन करने पर जोर दे रहे हैं। वहीं कांग्रेस भी सर्वे आधार पर ही पार्षद प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया 10 सितंबर से शुरू करेगी।
समय कम शीघ्र घोषित होंगे पार्षद प्रत्याशी
दोनों राजनीतिक पार्टियों को नगर निकाय चुनाव में पार्षद प्रत्याशी 15 वार्डों में चयनित करना है। समय की कमी के चलते शीघ्र पार्षद प्रत्याशियों की घोषणा की जाना है। भाजपा की ओर से संगठन स्तर पर कार्य तेजी से किया जा रहा है। वहीं कांग्रेस भी बैतूल विधायक निलय डागा और पूर्व पीएचई मंत्री सुखदेव पांसे के नेतृत्व में नगर निकाय चुनाव लड़ेगी।
- यह भी पढ़ें… नपा अध्यक्ष की फोटो पर कालिख पोतने पर आक्रोशित राजपूत समाज, निकली विशाल रैली, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
सुखदेव भी होंगे प्रमुख चेहरा
आठनेर नगर निकाय चुनाव में बैतूल विधायक निलय डागा के अलावा पूर्व पीएचई मंत्री और मुलताई विधायक सुखदेव पांसे पार्टी का प्रमुख चेहरा होंगे। यहां पर उनके समर्थकों की संख्या अधिक है। इसलिए नगर निकाय चुनाव में सुखदेव पांसे भी एक प्रमुख चेहरा है।
- यह भी पढ़ें… Murder : सारणी में महिला को बेरहमी से पीट कर उतारा मौत के घाट, बैतूल में ट्रेनिंग ऑफिसर पर जानलेवा हमला
मुलताई में हुआ था खेला, आठनेर में लगा डर सताने
मुलताई नगर पालिका चुनाव में भाजपा के प्रत्याशियों के द्वारा कांग्रेस के सहयोग से नगर सरकार बनाई गई थी, जिसका अंडर करंट आठनेर नगर निकाय चुनाव में शुरुआती दिनों में देखने को मिल रहा है। यहां पर सत्ताधारी संगठन भाजपा फूंक-फूंक कर अपने प्रत्याशी चयन के लिए मेहनत कर रही है। वहीं कांग्रेस को सुखदेव पांसे से बड़ी आस लगी है।
ईमानदार पार्षद उम्मीदवार चयन करेंगे
नगर भाजपा मंडल अध्यक्ष गोवर्धन राने ने बताया कि नप चुनाव में पार्षद प्रत्याशी ईमानदार छवि के होंगे। वहीं नप चुनाव के लिए कांग्रेस के प्रभारी लवलेश बब्बा राठौर ने बताया कि 10 सितंबर से पार्टी सर्वे कार्य करेंगी।



