Betul Collector News: बैतूल में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर कलेक्टर सख्त, भूमि पूजन हो चुके काम जल्द शुरू करने के निर्देश
Betul Collector News: Collector takes a strict stance on the quality of construction works in Betul; issues directives to promptly commence projects for which the foundation stone has already been laid.

Betul Collector News: बैतूल। कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने आज कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में विभिन्न विभागों के अंतर्गत प्रगतिरत एवं स्वीकृत निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराए जाएं। उन्होंने कहा कि जिन निर्माण कार्यों का भूमि पूजन हो चुका है, उन्हें मौके पर शीघ्र प्रारंभ कराया जाए। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी स्थिति में समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने लोक निर्माण विभाग की समीक्षा करते हुए माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा की गई घोषणाओं से संबंधित निर्माण कार्यों को शीघ्र प्रारंभ कराने के निर्देश दिए। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग से संबंधित अधिकारियों को भौरा-शाहपुर एवं पाढर मार्ग के डामरीकरण तथा पुलिया मरम्मत कार्य शीघ्र पूर्ण कराने की सख्त हिदायत दी। साथ ही परतवाड़ा मार्ग की शीघ्र मरम्मत एवं सुधार कार्य कराने के निर्देश दिए। सेतु निगम की समीक्षा के दौरान घोड़ाडोंगरी पुल एवं माचना पुल का निर्माण शीघ्र पूर्ण कराने को कहा। उन्होंने भीमपुर विकासखंड के डोक्या से गुरेठा तथा धामन्या से चुनलोमा मार्ग पर पुल सहित सड़क निर्माण के लिए एकीकृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश लोक निर्माण विभाग को दिए।
छात्रावास एवं शैक्षणिक परिसरों में सुविधाओं का होगा विस्तार
जनजातीय कार्य विभाग की समीक्षा करते हुए कलेक्टर डॉ सोनवणे ने पूर्ण हो चुके निर्माण कार्यों वाले विद्यालयों में शीघ्र शिफ्टिंग की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने नवनिर्मित कन्या शिक्षा परिसरों एवं क्रीड़ा परिसरों में खेल सुविधाएं विकसित करने के प्रस्ताव तैयार करने को कहा। एकलव्य विद्यालयों में अधोसंरचना विकास के संबंध में पृथक से बैठक आयोजित करने के निर्देश भी दिए। लोक निर्माण भवन इकाई के अंतर्गत कोसमी छात्रावास तथा मुलताई के बालक एवं बालिका छात्रावास से संबंधित लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण कर निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराने को कहा।
- यह भी पढ़ें : Betul Court News: बैतूल कोर्ट का बड़ा फैसला: किराना दुकान पर हुए विवाद में गला दबाकर हत्या करने वाले आरोपी को आजीवन कारावास
पूर्ण स्वास्थ्य केंद्रों को शीघ्र प्रारंभ कराएं
स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर डॉ सोनवणे ने पूर्ण हो चुके स्वास्थ्य केंद्रों में आवश्यक यूटिलिटी सुविधाएं सुनिश्चित कर उन्हें शीघ्र प्रारंभ कराने के निर्देश दिए। नवीन स्कूल भवनों के निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि स्कूल भवनों के निर्माण में गुणवत्ता संबंधी लापरवाही किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी।
- यह भी पढ़ें : Betul Poisoning: बैतूल में नशा मुक्ति की दवा बनी मौत का कारण! संदिग्ध पेय पीने से दो की मौत, पांच अस्पताल में भर्ती
शिक्षा संजीवनी अभियान के कार्यों की समीक्षा
बैठक में कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने शिक्षा संजीवनी अभियान के अंतर्गत लोक निर्माण विभाग, जल संसाधन विभाग एवं प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत विद्यालयों की अधोसंरचना विकास के लिए किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि संबंधित विभाग अपने द्वारा चयनित विद्यालयों को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित करें तथा निर्माण एवं विकास कार्यों में उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित करें। बैठक में विभिन्न निर्माण विभागों एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें



