Betul Court News: बैतूल कोर्ट का बड़ा फैसला: किराना दुकान पर हुए विवाद में गला दबाकर हत्या करने वाले आरोपी को आजीवन कारावास
Betul Court News: Major verdict from Betul Court – Life imprisonment for the accused who committed murder by strangulation following a dispute at a grocery store.

Betul Court News: बैतूल। विशेष न्यायाधीश रईस खान (एससी/एसटी एक्ट) बैतूल ने मारपीट कर हत्या करने वाले आरोपी को दोषी पाते हुए धारा 302 के तहत आजीवन कारावास और 1 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। आरोपी बाली पिता इंदल यदुवंशी (35) निवासी ग्राम खमरा, थाना बोरदेही को यह सजा सुनाई गई है। प्रकरण में शासन की ओर से विशेष लोक अभियोजक शशिकांत नागले ने पैरवी की।
विशेष लोक अभियोजक श्री नागले ने बताया कि 17 जनवरी 2023 को सूचनाकर्ता मृतक की पत्नी ने थाना बोरदेही में सूचना दी कि उसके पति मनोज कुमरे की आकस्मिक मृत्यु हो गई है। 16 जनवरी 2023 को दोपहर करीब 3 बजे वह बाजार गई थी। उसका पति मनोज कुमरे गांव में दुकान पर गया था।
वह जब बाजार से शाम 6 बजे घर वापस आई तो उसके पति घर के अंदर खटिया पर लेटे थे। उसने आवाज लगाई कि उठ जाओ, क्यों सो रहे हो। इसके बावजूद वह कुछ नहीं बोला तो उसने उसके पति की सरसो के तेल से मालिश की। मालिश करते-करते शरीर ठंडा पड गया। थोड़ी देर में शाम करीब 7 बजे उसकी मृत्यु हो चुकी थी। उसे नहीं पता कि उसके पति की मृत्यु कैसे हुई।
- यह भी पढ़ें : Betul Poisoning: बैतूल में नशा मुक्ति की दवा बनी मौत का कारण! संदिग्ध पेय पीने से दो की मौत, पांच अस्पताल में भर्ती
किराना दुकान पर हुआ था विवाद
विवेचना के दौरान पुलिस ने गवाहों के बयान लिए। इसमें यह बात सामने आई कि 16 जनवरी की दोपहर 3 बजे निरंजन यादव की किराना दुकान पर मृतक मनोज परेल पर बैठा था। उसके बाजू में बाली यदुवंशी भी बैठा था। इसी बीच अचानक बाली यदुवंशी और मनोज कुमरे के बीच झगड़ा हो गया। जिससे वे दोनों परेल के पीछे की ओर गेहूं के खेत में गिर गए।
- यह भी पढ़ें : Betul Accident News: दर्दनाक हादसा: बैतूल के ग्राम पूंजी में बाइक और मकान की टक्कर में दो युवकों ने गंवाई जान
गला दबाने से मौके पर हुई मौत
इसके बाद एक-दूसरे के साथ उठा-पटक करते हुए ऊपर-नीचे होने लगे। बाली यदुवंशी ने उसके हाथ की कोहनी और कलाई को मनोज के गले में डालकर गला दबा दिया, जिससे मनोज की मौके पर ही मौत हो गई। सूचनाकर्ता की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर अपराध का अनुसंधान करते हुए चालान अभियुक्त के विरूद्ध न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें



