बैतूल अपडेट

Betul Fraud News: बोरदेही पुलिस की बड़ी कार्रवाई: किसानों को लाखों की चपत लगाने वाला आरोपी व्यापारी गिरफ्तार

Betul Fraud News: Major action by Bordehi police; trader arrested for swindling farmers out of lakhs

Betul Fraud News: बोरदेही पुलिस की बड़ी कार्रवाई: किसानों को लाखों की चपत लगाने वाला आरोपी व्यापारी गिरफ्तार
Betul Fraud News: बोरदेही पुलिस की बड़ी कार्रवाई: किसानों को लाखों की चपत लगाने वाला आरोपी व्यापारी गिरफ्तार

Betul Fraud News: बैतूल। बोरदेही थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों के किसानों से लाखों रुपये की मक्का और गेहूं खरीदकर बिना भुगतान किए ही एक गल्ला व्यापारी फरार हो गया था। किसानों द्वारा धोखाधड़ी की शिकायत करने पर बोरदेही पुलिस ने आरोपी व्यापारी को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही उसका एक करीब 15 लाख रुपये कीमती ट्रक जब्त किया है।

थाना बोरदेही क्षेत्र के ग्राम भुयारी, पस्तलाई माल, मदनी, बारछी एवं आसपास के गांवों के किसानों द्वारा शिकायत की गई थी कि व्यापारी कमलेश पिता घनश्याम पाल (40) निवासी ग्राम भुयारी ने उनसे मक्का एवं गेहूं की उपज खरीदी थी, लेकिन उपज की राशि का भुगतान किए बिना अपना मोबाइल फोन बंद कर फरार हो गया। शिकायतों पर बोरदेही पुलिस द्वारा आरोपी कमलेश पाल के विरुद्ध धारा 316(5), 318(4) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

संभावित ठिकानों पर लगातार दी दबिश

थाना प्रभारी बोरदेही निरीक्षक भैयालाल उईके के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई। टीम द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी गई। पुलिस के सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप 18 नवंबर को फरार आरोपी कमलेश पाल को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई। आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

लाखों रुपये कीमती ट्रक भी किया जब्त

आरोपी के कब्जे से घटना से संबंधित पुराना आयशर कंपनी का ट्रक भी जब्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 15 लाख रुपये है। कार्रवाई में प्रभारी बोरदेही भैयालाल उईके, एएसआई हरिराम डंढोरे, कमलसिंह मेहर, मिंतलाल धुर्वे, प्रधान आरक्षक नागेंद्र सिंह, आरक्षक रोहित भारती, उमेश विश्वकर्मा, राधेश्याम कुमरे, भगवानदास जावरे, शिवा कुमरे, नीरज शेंडे, शशिकांत आरसे, किशोर साहू एवं सैनिक प्रकाश झरबड़े की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button