Betul collector meeting: समयसीमा बैठक में कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे का कड़ा रुख, CMHO और तहसीलदारों को नोटिस जारी करने के निर्देश
Betul Collector’s meeting: Collector Dr. Saurabh Sanjay Sonawane takes a stern stance during a review meeting on pending deadlines; issues directives to serve notices to the CMHO and Tehsildars.

Betul collector meeting: बैतूल। कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित समयसीमा की बैठक में जल संरक्षण एवं प्रबंधन की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सभी एसडीएम को अपने-अपने अनुविभाग में पेयजल प्रबंधन एवं सिंचाई व्यवस्था को लेकर व्यवस्थित कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जल प्रबंधन के लिए संवेदनशील क्षेत्रों का चिन्हांकन, फसलों एवं सिंचाई की मैपिंग, वाटर लेवल मैपिंग, प्रतिबंधात्मक कार्रवाई तथा प्रिडिक्शन एनालिसिस किया जाए। इसके लिए सभी एसडीएम मंगलवार को अपने क्षेत्र में अनिवार्य रूप से बैठक आयोजित कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें।
बैठक में कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने सीएम हेल्पलाइन की विभागवार समीक्षा करते हुए शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से राजस्व विभाग को शिकायतों के निराकरण में प्रगति लाने के लिए कहा। नॉन-अटेंड शिकायतों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों पर जुर्माना अधिरोपित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने भीमपुर विकासखंड के ग्राम गुरुवा पिपरिया स्थित सांदीपनि स्कूल में बच्चों को शिफ्ट करने तथा स्कूल शिक्षा विभाग को 80 स्कूलों में कक्ष निर्माण के कार्य गुणवत्तापूर्ण एवं समय-सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
लंबित शिकायतों पर अधिकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश
कलेक्टर डॉ सोनवणे ने मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान की विभागवार समीक्षा करते हुए लंबित शिकायतों पर संबंधित विभागीय अधिकारियों, तहसीलदारों एवं सीडीपीओ को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता से निराकरण किया जाए। साथ ही जिला अधिकारियों के ग्राम भ्रमण के दौरान प्राप्त विभिन्न समस्याओं पर की गई कार्रवाई की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
- यह भी पढ़ें : Betul collector action: बैतूल में स्वास्थ्य विभाग पर प्रशासन का शिकंजा: सीएचओ और बीएमओ को नोटिस, अनुपस्थित एएनएम निलंबित
स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के बिना अनुमति बैठक में अनुपस्थित रहने पर उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। वहीं, स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना की तहसीलवार समीक्षा करते हुए निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध शत-प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने मुलताई एवं बैतूल तहसीलों में प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए।
पेंशन प्रकरणों का प्राथमिकता से करें निराकरण
कलेक्टर ने लंबित पेंशन प्रकरणों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को पेंशन कार्यालय से समन्वय स्थापित कर प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। बैठक में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को कुपोषण से मुक्त करने के उद्देश्य से पोषण क्लिनिक के क्रियान्वयन पर प्रेजेंटेशन भी दिया गया।
आधुनिक तकनीक से कार्यों का प्रभावी क्रियान्वयन करें
कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने जीआईएस सहित अन्य आधुनिक तकनीकों का उपयोग कर निर्माण, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा पर्यटन से जुड़े कार्यों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने राज्य आयोजना मद से स्वीकृत आंगनवाड़ी भवनों की समीक्षा करते हुए संबंधित जनपद पंचायतों के सीईओ को निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कर पूर्ण कराने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गणेश जायसवाल, अपर कलेक्टर गोपाल सिंह वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें
देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



