Minor girl raped: मुलताई में सनसनीखेज वारदात: आईटीआई फॉर्म भरने आई 12वीं की छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी को पुलिस ने दबोचा
Minor girl raped: Sensational incident in Multai; 12th-grade student, who had come to fill out an ITI application form, is raped; police apprehend the accused.

Minor girl raped: बैतूल जिले में मुलताई थाना पुलिस ने नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के गंभीर प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए अपराध दर्ज होने के मात्र 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता कक्षा 12वीं की छात्रा है। वह 10 नवंबर को आईटीआई का फॉर्म भरने के लिए मुलताई आई थी। शाम को बस छूट जाने पर बस स्टैंड पर खड़ी थी। इसी दौरान उसका पूर्व परिचित ऋषि कुमरे निवासी ग्राम पारेगांव मिला, जिसने घर छोड़ने के बहाने उसे अपनी मोटर साइकिल पर बैठाया और अपने घर ले जाकर उसकी इच्छा के विरुद्ध दुष्कर्म किया।
बैतूल गंज थाना में दर्ज कराई रिपोर्ट
पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना गंज में जीरो पर एफआईआर दर्ज कर डायरी थाना मुलताई भेजी गई। पुलिस टीम ने संभावित ठिकानों पर दबिश दी तथा मुखबिर तंत्र सक्रिय कर लगातार प्रयास किए।
गांव से किया आरोपी को गिरफ्तार
आरोपी ऋषि उर्फ रिशु पिता झामासिंह कुमरे (24) को उसके गृहग्राम से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
- यह भी पढ़ें : Fake loot story: शाहपुर में लाखों की लूट का पर्दाफाश, व्यापारी के कर्मचारी ने ही साथियों के साथ मिलकर रची थी साजिश
इस पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
उक्त प्रकरण में त्वरित कार्रवाई एवं आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी निरीक्षक विकास पटेल, उपनिरीक्षक मोनिका पटले, प्रधान आरक्षक दिनेश बर्डे, आरक्षक प्रिंस, अरविंद पटेल एवं महिला आरक्षक आरती पवार की सराहनीय भूमिका रही।
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें



