बैतूल अपडेट

Betul Accident News: दर्दनाक हादसा: बैतूल के ग्राम पूंजी में बाइक और मकान की टक्कर में दो युवकों ने गंवाई जान

Betul Accident News: Tragic accident: Two youths lose their lives after their motorcycle crashes into a house in Punji village, Betul.

Betul Accident News: दर्दनाक हादसा: बैतूल के ग्राम पूंजी में बाइक और मकान की टक्कर में दो युवकों ने गंवाई जान
Betul Accident News: दर्दनाक हादसा: बैतूल के ग्राम पूंजी में बाइक और मकान की टक्कर में दो युवकों ने गंवाई जान

Betul Accident News: बैतूल। जिले के चोपना थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार में जा रही एक मोटर साइकिल सड़क किनारे स्थित एक मकान से टकरा गई। इस हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई। हादसा ग्राम पंूजी में हुआ। एक साथ 2 युवकों की मौत से क्षेत्र में शोक व्याप्त है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आमडोह निवासी हृदय पिता विकास मंडल एवं तनुज पिता परिमल धारा बाइक से चोपना की ओर जा रहे थे। इस दौरान पूंजी में उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे स्थित स्वराज भवन से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे में एक युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे घायल युवक को डायल 112 की सहायता से अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सक ने परीक्षण के बाद उसे भी मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पीएम के उपरांत परिजनों को सौंप दिया। इस दर्दनाक घटना से दोनों युवकों के परिवारों और क्षेत्र में मातम पसर गया है।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button