Betul Jansunwai: बैतूल जनसुनवाई: ट्रांसफार्मर शिफ्टिंग में देरी पर कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए नोटिस जारी करने के निर्देश
Betul Public Hearing: Collector directs issuance of notices to officials over delay in transformer shifting

Betul Jansunwai: बैतूल। कलेक्टर डॉ.सौरभ संजय सोनवणे ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रातः 11 बजे से आयोजित जनसुनवाई में नागरिकों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई के दौरान राजस्व, भूमि विवाद, पेंशन, आवास, बिजली, पानी सहित अन्य विभागों से जुड़ी शिकायतें प्राप्त हुई। इस दौरान उन्होंने कई प्रकरणों में संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर मौके पर ही निराकरण कराया, वहीं शेष मामलों में समय-सीमा तय करते हुए अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में ग्राम देवडोंगरी निवासी भारत नरवरे ने पारसडोह जलाशय के डूब क्षेत्र के बाहर ट्रांसफार्मर शिफ्ट किए जाने संबंधी आवेदन दिया। कलेक्टर ने आवेदक की समस्या को गंभीरता से सुना तथा जनसुनवाई में प्राप्त आवेदन को लंबित रखने और समस्या का निराकरण नहीं करने पर एमपीईबी एवं जल संसाधन विभाग के संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक आवेदन पर गंभीरता से कार्रवाई की जाए। आवेदनों का त्वरित एवं समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करें। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए। जनसुनवाई में अपर कलेक्टर श्री गोपाल सिंह वर्मा ने भी नागरिकों की समस्याएं सुनी। इस अवसर पर सभी विभागीय अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।
शासकीय रास्ते को अतिक्रमण मुक्त कराने के निर्देश
जनसुनवाई में मुलताई तहसील के ग्राम राय आमला निवासी कमलेश साहू ने शासकीय रास्ते पर हुए अतिक्रमण की शिकायत की, जिस पर उन्होंने मुलताई एसडीएम को जांच कर तत्काल रास्ते को अतिक्रमण मुक्त कराने के निर्देश दिए। घोड़ाडोंगरी तहसील के ग्राम शोभापुर निवासी निर्मला धुर्वे ने राशन कार्ड बनाने के लिए आवेदन दिया, जिस पर उन्होंने जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग अधिकारी को आवेदक की समस्या के निराकरण के निर्देश दिए। ग्राम लीलाझर निवासी दयाराम साहू द्वारा अवैध अतिक्रमण हटाने के संबंध में दिए आवेदन पर उन्होंने आमला एसडीएम को जांच कर अतिक्रमण पाए जाने पर हटाने के निर्देश दिए।
- यह भी पढ़ें : Betul Accident News: दर्दनाक हादसा: बैतूल के ग्राम पूंजी में बाइक और मकान की टक्कर में दो युवकों ने गंवाई जान
पात्र ग्रामीणों को स्वामित्व योजना से करें लाभान्वित
जनसुनवाई में ग्रामीणों द्वारा स्वामित्व योजना के तहत ग्रामीण आबादी सूची में नाम दर्ज कराए जाने के संबंध में आवेदन दिया। प्राप्त आवेदनों पर उन्होंने अपर कलेक्टर को जांच कर पात्र ग्रामीणों का सूची में नाम दर्ज कर उन्हें स्वामित्व योजना से लाभान्वित किए जाने के निर्देश दिए। सारणी निवासी दीपमाला झारबडे ने अभिलेख में गलत नाम दर्ज होने पर हटाने के लिए आवेदन दिया। प्राप्त आवेदन पर उन्होंने शाहपुर एसडीएम को जांच कर आवेदक की समस्या के निराकरण के निर्देश दिए।
- यह भी पढ़ें : Betul collector action: बैतूल में स्वास्थ्य विभाग पर प्रशासन का शिकंजा: सीएचओ और बीएमओ को नोटिस, अनुपस्थित एएनएम निलंबित
मंडई खुर्द निवासी रामनाथ पवार ने जमीन के अवैध बंटवारे के संबंध में आवेदन दिया, जिस पर उन्होंने बैतूल एसडीएम को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। ग्राम हरन्या निवासी सुगवती द्वारा रिकार्ड दुरुस्त करने संबंधी आवेदन पर उन्होंने आमला तहसीलदार को जांच कर आवेदक की समस्या के शीघ्र निराकरण किए जाने के निर्देश दिए।
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें



