Betul Water Supply: बैतूल में जल संकट की आहट: हमलापुर में मुख्य पाइप लाइन फूटने से पांच वार्डों में बाधित हो सकती है पानी की सप्लाई
Betul Water Supply: Signs of a water crisis in Betul; water supply to five wards could be disrupted following a burst in the main pipeline at Hamlapur.

Betul Water Supply: बैतूल। शहर के हमलापुर क्षेत्र में स्थित पेट्रोल पंप के पास नपा की मेन लाइन में लीकेज आ गया है। इसका सुधार कार्य जारी है। इस कार्य के चलते हमलापुर टंकी से जिन 5 वार्डों में सप्लाई होती है, उन वार्डों में जलापूर्ति बाधित हो सकती है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हमलापुर क्षेत्र में पांडे पेट्रोल पंप के पास मुख्य पेयजल पाइप लाइन में लीकेज आ गया है। इसके सुधार का कार्य नगर पालिका परिषद बैतूल द्वारा कराया जा रहा है। यह कार्य वर्तमान में प्रगतिरत है। उक्त कार्य के दौरान हमलापुर टंकी से होने वाली पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।
- यह भी पढ़ें : Betul Collector News: बैतूल में कलेक्टर ने चखा मिड-डे मील, जर्जर स्कूल भवन तोड़ने और वर्धा प्रोजेक्ट से जोड़ने के निर्देश
नपा अधिकारियों के अनुसार इससे मालवीय वार्ड, सुभाष वार्ड, दुर्गा वार्ड, अर्जुन वार्ड एवं शिवाजी वार्ड में पेयजल आपूर्ति बाधित होने की संभावना है। नगर पालिका ने संबंधित वार्डों के नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे आवश्यकता के अनुसार पेयजल का संग्रहण कर रखें तथा जल का उपयोग सावधानीपूर्वक एवं आवश्यकतानुसार करें। इस कार्य में नगर पालिका परिषद को सहयोग प्रदान करें।
- यह भी पढ़ें : Betul Crime News: बैतूल में गोवंश तस्करी का बड़ा भंडाफोड़: टवेरा में पर्दे और प्लाईवुड के पीछे बांधकर ले जा रहे थे पांच गोवंश
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें



