Uterine Cyst Disease : यह बीमारी फेर सकती है मां बनने के अरमानों पर पानी, यह सावधानी बरतना जरूरी : डॉ. चंचल शर्मा

Uterine Cyst Disease : (नई दिल्ली)। भारतीय महिलाओं में कुपोषण का खतरा बढ़ता जा रहा है। पोषक तत्वों की कमी से कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं। उसी कड़ी में गर्भाशय से जुड़ी बीमारी भी शामिल है, जो एक महिला के माँ बनने के मार्ग में बाधक हो सकती है।

इस बारे में जानकारी देते हुए आशा आयुर्वेदा की डायरेक्टर और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. चंचल शर्मा बताती है कि यह बीमारी गर्भधारण के बाद गर्भपात का खतरा भी बढ़ा सकती है। ऐसी ही एक बीमारी है uterus cyst नामक बीमारी। यह गर्भाशय की एक ऐसी बीमारी है जिसमे महिला के यूटेरस में गाँठ या रसोली बन जाती है। जिसकी वजह से किसी महिला को गर्भधारण में परेशानी होती है। कई बार गर्भपात होने का भी खतरा बना रहता है।

यह बीमारी आजकल निःसंतानता से जुड़ी किसी भी समस्या में सबसे ऊपर है। रसौली का अर्थ है महिला के गर्भाशय में सिस्ट या ट्यूमर। यह बीमारी महिला के रिप्रोडक्टिव सिस्टम को प्रभावित करती है और कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी के साथ निःसंतानता की सम्भावना भी बढ़ा देती है।

Uterus cyst के कारण

यह बीमारी प्रायः अनुवांशिक होती है। यानि अगर किसी महिला के घर में उसकी माँ, बुआ आदि में से किसी को यह बीमारी रही है तो संभवतः यह आपको भी परेशान कर सकती है।

खान पान में लापरवाही बरतना भी इसका एक कारण है। आजकल ज्यादातर महिलाएं व्यस्त जीवनशैली के कारण सही ढंग से पोषक तत्वों का सेवन नहीं कर पाती हैं और न ही शारीरिक रूप से एक्टिव हैं जिसकी वजह से वो बहुत सी बीमारियों का शिकार हो जाती हैं। गर्भाशय में गांठ का बनना आपके भविष्य के लिए एक चिंतादायक विषय बन सकता है। इसलिए संतुलित आहार का सेवन करके इससे बचने की कोशिश करें।

मोटापा आधुनिक युग का सबसे बड़ा अभिशाप है। यह सामन्य सी दिखने वाली बात आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत ही भयंकर बीमारी का बुलावा हो सकता है। इसलिए अपने वजन को नियंत्रित करने की कोशिश करें। निःसंतानता से जुड़ी समस्या का एक प्रमुख कारण मोटापा भी है।

Uterus cyst के लक्षण

सामान्यतौर पर गर्भाशय में गांठ होने पर कोई लक्षण नहीं दिखाई देता है। इसलिए बिना अल्ट्रासाउंड के इस बीमारी का पता लगा पाना मुश्किल है। लेकिन, कुछ महिलाओं में इसके निम्न लक्षण दिखाई देते हैं…

  • पेट के निचले हिस्से, पैर और कमर में दर्द होना।
  • पीरियड्स के दौरान सामान्य से अधिक ब्लीडिंग होना।
  • पीरियड्स शुरू होने से कुछ दिन पहले से रक्त के धब्बे का गिरना।
  • सेक्स के दौरान असहनीय दर्द महसूस करना।
  • खून की कमी, थकान और कमजोरी महसूस करना।

Uterus cyst के कारण गर्भधारण में होने वाली समस्या

जब किसी महिला के गर्भाशय में गाँठ बन जाती है तो वहां भ्रूण के विकसित होने के लिए जगह कम बचती है। ऐसी स्थिति में भ्रूण तक आवश्यक पोषक तत्व तथा ऑक्सीजन सही मात्रा में नहीं पहुँच पाता है। इसके कारण महिला में गर्भपात का खतरा बढ़ जाता है।

डॉ. चंचल शर्मा बताती है कि Uterus cyst की स्थिति में आपको सीधा अपने डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए क्योंकि बिना अल्ट्रासाउंड के इसका पता लगाना मुश्किल है। एक बार बीमारी का पता लग जाने के बाद आयुर्वेदिक उपचार के द्वारा डाइट, थेरेपी, योग आदि के माध्यम से इससे छुटकारा पा सकते हैं। इसलिए ज्यादा परेशान होने की बात नहीं है।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com  

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

Mp Election 2023

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Leave a Comment