MP Mousam Update : मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। आगामी 48 घंटों में प्रदेश में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। जहां एक ओर कुछ जिलों में भीषण गर्मी और लू की स्थिति बनी हुई है, वहीं कई क्षेत्रों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। आने वाले दिनों में मानसून की सक्रियता भी बढ़ेगी, जिससे तापमान में गिरावट की संभावना है।
प्रदेश में बढ़ती गर्मी और लू की चेतावनी MP Mousam Update
मंगलवार को खजुराहो प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इसके अलावा टीकमगढ़ में 45.4°C, ग्वालियर में 45.2°C, गुना में 45.0°C और दमोह में 43.5°C दर्ज किया गया। राजधानी भोपाल, इंदौर, जबलपुर और उज्जैन में तापमान 42 से 43 डिग्री तक पहुंचने की संभावना जताई गई है।

11 जून को ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर और पन्ना में लू का अलर्ट जारी किया गया है। यह स्थिति 12 जून तक बनी रह सकती है, खासकर उत्तर-पश्चिमी मध्यप्रदेश में रहेगी।
बारिश और आंधी का अलर्ट MP Mousam Update
मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में बंगाल की खाड़ी में दो चक्रवाती सिस्टम सक्रिय हैं। इसके अलावा एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान के पास मौजूद है। उत्तरप्रदेश से तेलंगाना और तमिलनाडु से महाराष्ट्र तक दो ट्रफ रेखाएं भी गुजर रही हैं, जो मानसून की गतिविधियों को बढ़ा रही हैं।
11 जून से 13 जून तक प्रदेश के कई जिलों में बारिश, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है। 13 जून को भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, श्योपुर, गुना, अशोकनगर, रायसेन, विदिशा, सीहोर, देवास सहित लगभग 40 जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना है।
- यह भी पढ़िए :- Aaj ka rashifal 11 june: आज हर काम में सतर्कता बरतें कर्क राशि के जातक, वक्त पर पूरे नहीं होंगे कार्य
ग्वालियर में AQI स्तर 138 MP Mousam Update
मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, पिथमपुर की वायु गुणवत्ता प्रदेश में सबसे बेहतर रही, जहां AQI 85 दर्ज किया गया, जो सामान्य श्रेणी में आता है। दूसरी ओर, ग्वालियर में AQI स्तर 138 तक पहुंच गया, जो खराब श्रेणी की ओर इशारा करता है। इंदौर में AQI 97, भोपाल में 122 और जबलपुर में 129 रहा।

मानसून की संभावना, कब तक आएगा? MP Mousam Update
मौसम विभाग का अनुमान है कि मध्यप्रदेश में मानसून 15 जून के बाद दस्तक देगा। इससे पहले 10 से 13 जून तक आंशिक वर्षा की गतिविधियाँ जारी रहेंगी, जिससे तापमान में थोड़ी राहत मिलेगी। MP Mousam Update
- यह भी पढ़िए :- Covid-19 cases india: फिर तेजी से फैल रहा कोरोना, 7 हजार के करीब पहुंची मरीजों की संख्या
देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com