Aaj ka rashifal 11 june: आज हर काम में सतर्कता बरतें कर्क राशि के जातक, वक्त पर पूरे नहीं होंगे कार्य

पं. मधुसूदन जोशी (9406950313) (Aaj ka rashifal 11 june)। आज का सुविचार… गलतियाँ, विफलता, अपमान, निराशा और अस्वीकृति… ये सभी उन्नति और विकास का ही एक हिस्सा है। कोई भी व्यक्ति इन सभी पाँचों चीजों का सामना किये बिना जीवन में कुछ भी प्राप्त नहीं कर सकता।

श्री गणेशाय नम:
पंचांग एवं राशिफल – 11-06-2025

शुभ् विक्रम् संवत् – 2082 विश्वावसु,
शालिवाहन् शक् संवत् – 1947 सिद्धार्थी,
कलि सम्वत- 5126,
मास- अमावस्यांत ज्येष्ठ माह,
पक्ष- शुक्ल पक्ष, (पूर्णिमांत) ज्येष्ठ माह,
तिथि- पूर्णिमा 13:12:38, पश्चात-प्रथम,
दिन- बुधवार, सूर्य प्रविष्टे 28 ज्येष्ठ गते,
नक्षत्र- ज्येष्ठा 20:09:40,
योग- साध्य 14:02:32, पश्चात-शुभ,
करण- बव 13:12:39, पश्चात-बालव,
सूर्य- वृषभ राशिगत,
चंद्र- वृश्चिक 20:09:40, पश्चात-धनु राशिगत,
ऋतु- ग्रीष्म, अयन – उत्तरायण,
सूर्योदय- 05:24:03,
सूर्यास्त- 19:17:43,
दिन काल- 13:53:39,
रात्रि काल- 10:06:21,
चंद्रास्त- 05:45:09,
चंद्रोदय- 19:41:28,
राहू काल- 12:21-14:05 अशुभ,
यम घंटा- 07:08-08:52 अशुभ,
अभिजित- 11:53-12:49 अशुभ,
प्रदोष- 19:18-21:20 तक,
गंड मूल- अहोरात्र अशुभ,
दिकशूल- उत्तर दिशा अशुभ,

दिशा शूल शुभ हेतु :- आज बुधवार के दिन मिष्ठान खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष : आज पूर्णिमा तिथि के दिन तिल का तेल खाना लगाना निषिद्ध है। स्त्री सहवास वर्जित है। धन एवं शरीर की हानि होती है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)

दिन की शुभ चौघड़ियाँ (Aaj ka rashifal 11 june)

लाभ- 05:24-07:08,
अमृत- 07:08-08:52,
शुभ- 10:37-12:21,
चर- 15:49-17:34,
लाभ- 17:34-19:18,

रात्रि की शुभ चौघडियाँ (Aaj ka rashifal 11 june)

शुभ- 20:34-21:49,
अमृत- 21:49-23:05,
चर- 23:05-24:21,
लाभ- 26:52-28:08,

आज 11 जून 2025 का सभी राशियों का दैनिक राशिफल (Aaj ka rashifal 11 june)

1 मेष राशि :- आज के दिन आपका कहीं बाहर यात्रा का योग बन रहा है। परिवार के किसी सदस्य के साथ मंदिर में दर्शन के लिए भी जा सकते हैं। अगर आप कोई नया बिजनेस शुरू करना चाह रहे हैं, तो बिजनेस संबंधित क्षेत्र से जुड़े लोगों से एक बार सलाह जरूर ले लें। माता-पिता के आशीर्वाद से आपको काम में अच्छे परिणाम मिलने से मन प्रसन्न होगा। दूसरों पर आपके काम और व्यवहार का पॉजिटिव असर पड़ेगा। पैसों से जुड़ा कोई पुराना लेन-देन फायदेमंद साबित हो सकता है। जीवनसाथी को लेकर आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। छात्रों की पढ़ाई के लिए समय अच्छा रहेगा, आलस्य में समय गंवाना उचित नहीं है। शुभांक – 9 और शुभ रंग – भूरा है। (Aaj ka rashifal 11 june)

2 वृष राशि :- आज के दिन जो लोग जॉब कर रहे हैं, उन्हें अपने अच्छे काम के लिये इन्क्रीमेंट मिल सकता है। वहीं जो लोग काफी दिनों से जॉब की तलाश में हैं, ऐसे संकेत हैं, उनकी तलाश पूरी होगी। आपका उत्साह बना रहने के साथ-साथ मन में नई चीजों को जानने के लिए उत्सुकता भी रहेगी। आपके भाई-बहन काम में आपकी पूरी मदद करेंगे, रिश्तों में मधुरता का भाव रहेगा। शुभांक – 2 और शुभ रंग – ब्राउन है। (Aaj ka rashifal 11 june)

aaj ka rashifal

3 मिथुन राशि :- आज के दिन आप बिजनेस में नई चुनौतियों से निपटेंगे। काफी दिनों से कोई रुका काम पूरा हो जायेगा। आपको ऑफिस में काम कर रहे लोगों से किसी प्रोजेक्ट को लेकर सलाह मिल सकती है, लेकिन आपको अपनी समझ से फैसले लेने की जरूरत है। आपको अपने काम में निरंतरता बनाये रखनी चाहिए इससे लोग आपके साथ जुड़े रहेंगे और परिवार से भी आपको पूरा सहयोग मिलेगा। शुभांक – 4 और शुभ रंग – लाल है। (Aaj ka rashifal 11 june)

4 कर्क राशि :- आज के दिन आपको हर काम में सावधान रहने की जरूरत है। किसी दूसरे व्यक्ति की वजह से आपके काम में जरूरत से ज्यादा समय लग सकता है। कुछ आदतों में सुधार लाने से आपका दिन बेहतर हो सकता है। जीवनसाथी के साथ आपको प्यार से बात करनी चाहिए, इससे रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। आप शाम के समय बच्चों को कहीं घूमाने भी ले जा सकते हैं। आपको अपनी आर्थिक स्थिति पर थोड़ा ध्यान रखना चाहिए, अपने खर्चों पर कण्ट्रोल करें। शुभांक – 8 और शुभ रंग – पीला है।

5 सिंह राशि :- आज के दिन आप काम के सिलसिले में किसी दूसरे शहर की यात्रा कर सकते हैं। कोई व्यक्ति आपके विचारों को दबाने की कोशिश कर सकता है। अपनी पर्सनल बातें भूलकर भी दूसरों से शेयर नहीं करना है। आपकी आय में वृद्धि होने की उम्मीद नजर आ रही है। मेहनत का फल आपको जरूर मिलेगा। दाम्पत्य जीवन को बेहतर बनाये रखने के लिए आपको एक कदम आगे आना होगा। इस राशि की महिलाओं को अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। किसी छोटी बच्ची के पैर छूकर उसका आशीर्वाद लें, आपके साथ सब बेहतर होगा। शुभांक – 8 और शुभ रंग – नीला है। (Aaj ka rashifal 11 june)

6 कन्या राशि :- आज के दिन आपके सितारे बुलंद रहने वाले हैं, आपको कहीं से अचानक धन लाभ हो सकता है। आप सारे काम बखूबी पूरा करेंगे। आपको अपनी संतान से पूरी मदद मिलेगी। कुछ जरूरी लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है। ऑफिस मीटिंग के दौरान आप अपनी बात अच्छे से रख पायेंगे। सब लोग आपकी प्रेजेन्टेशन से खुश होंगे। आप किसी पारिवारिक काम के लिये दोस्तों से मदद ले सकते हैं। जो लोग मॉडलिंग के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें किसी अच्छी ब्रांड के लिये काम करने का मौका मिल सकता है। शुभांक – 1 और शुभ रंग – संतरी है। (Aaj ka rashifal 11 june)

7 तुला राशि :- आज आपका दिन अनुकूल रहने वाला है। व्यावसायिक कार्यों में प्रगति होना तय है। आप घर में किसी प्रकार का सुधार करवा सकते हैं। घर के लिये कुछ जरूरी चीजें भी खरीद सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे जो भी करें, अपनी आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखकर करें। कोई दूर का रिश्तेदार घर पर आ सकता है। घर वाले उनके सामने आपके काम की तारीफ कर सकते हैं। ऑफिस में सीनियर के साथ इधर-उधर की बातें करने से आपको बचना चाहिए। शुभांक – 5 और शुभ रंग – नारंगी है। (Aaj ka rashifal 11 june)

8 वृश्चिक राशि :- आज के दिन आप जीवन में किसी तरह के बदलाव को लेकर सोच-विचार करेंगे। साथ काम करने वाले लोगों से भी इस बारे में बात करेंगे। सब लोग आपके लिए बहुत मददगार रहेंगे। किसी खाने की चीज के प्रति आपकी रुचि अधिक बढ़ सकती है। माता-पिता आपके काम में हाथ बंटाने की पूरी कोशिश करेंगें। संतान पक्ष से आपके रिश्ते बेहतर रहेंगे। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन अच्छा रहेगा। शुभांक – 2 और शुभ रंग – हरा है। (Aaj ka rashifal 11 june)

9 धनु राशि :- आज के दिन व्यापारी वर्ग का रूका हुआ काम तेजी के साथ आगे बढ़ने से आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। वकीलों को किसी महत्वपूर्ण केस में सफलता मिलेगी। पार्टन के साथ कोई नई मूवी देखने जा सकते हैं। जमीन के किसी पुराने लेन-देन से आपको फायदा मिल सकता है। जिन छात्रों को करियर संबंधी किसी प्रकार की परेशानी आ रही है, उन्हें बड़े भाई या बड़ी बहन से मदद मिलेगी। विद्यर्थियों को पढ़ाई में मन लगेगा। शुभांक – 7 और शुभ रंग – गुलाबी है। (Aaj ka rashifal 11 june)

10 मकर राशि :- आज के दिन आप कोई ऑनलाइन काम शुरू करने का मन बनायेंगे, जिसमे परिवार के सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा। आपकी रूचि अध्यात्म की ओर रहेगी, साथ ही कोई अध्यात्म की बुक पढ़ेंगे। किसी सगे-संबंधी से चल रहा मनमुटाव समाप्त हो जायेगा। सोशल साईट पर नये-नये लोगों से दोस्ती होगी। पैसों के मामले में आपको अपने जीवनसाथी की जरूरत पड़ सकती है। बेहतर होगा किसी बड़े की सलाह लेकर काम करें। शुभांक – 5 और शुभ रंग – पिंक है। (Aaj ka rashifal 11 june)

11 कुंभ राशि :- आज के दिन आपका व्यक्तित्व खुशबू की तरह चारों तरफ महकेगा। आपको कोई बड़ी प्रसिद्धि मिल सकती है। परिवार में किसी जरूरी काम के पूरा हो जाने से मन प्रसन्न रहेगा। जिन लोगों का विवाह नहीं हुआ है, उनके घर पर कोई रिश्ता लेकर आ सकता है। छात्र किसी काम को पूरा करने के लिये अपने पिता की मदद लेंगे, जिससे उनका काम अच्छे से पूरा होगा। बेहतर स्वास्थ्य के लिये सुबह टहलने के बाद एक्सरसाइज जरूर करें, जल्द ही फायदा नजर आयेगा। शुभांक – 5 और शुभ रंग – सफेद है। (Aaj ka rashifal 11 june)

12 मीन राशि :- आज आपका दिन जीवन में सुनहरे पल लेकर आने वाला वाला है। जो लोग इलेक्ट्रॉनिक के काम से जुड़े हैं, उनके काम में अच्छा मुनाफा होगा। इंजिनियरिंग की जॉब कर रहे लोगों को पदोन्नति का अवसर मिलेगा। आर्थिक रूप से आप मजबूत रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में आपसी विश्वास के सहारे संबंधों में मजबूती आयेगी। अपने किसी पुराने मित्र के साथ घूमने का प्रोग्राम कर सकते हैं। आपका करियर अच्छा रहेगा। शुभांक – 9 और शुभ रंग – श्याम है। (Aaj ka rashifal 11 june)

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Leave a Comment