बैतूल अपडेट

Betul Collector Action: बैतूल में कलेक्टर का कड़ा एक्शन: काम में लापरवाही पर सचिव और GRS को थमाया नोटिस, FIR के आदेश

Betul Collector's Strict Action: Secretary and GRS served notices for negligence in duty; FIR ordered.

Betul Collector Action: बैतूल में कलेक्टर का कड़ा एक्शन: काम में लापरवाही पर सचिव और GRS को थमाया नोटिस, FIR के आदेश
Betul Collector Action: बैतूल में कलेक्टर का कड़ा एक्शन: काम में लापरवाही पर सचिव और GRS को थमाया नोटिस, FIR के आदेश

Betul Collector Action: बैतूल। मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत शाहपुर ब्लॉक के एकलव्य स्कूल में सेक्टर शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विधायक घोड़ाडोंगरी श्रीमती गंगाबाई उईके, जनपद अध्यक्ष शिव शंकर मवासे, कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे, पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन, एसडीएम प्रपंज आर, सहायक कलेक्टर पुष्पराज खोट सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। शिविर में शाहपुर ब्लॉक के विभिन्न ग्रामों से प्राप्त शिकायतों और आवेदनों की समीक्षा कर अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण के निर्देश दिए गए।

लापरवाही पर जीआरएस और सचिव को नोटिस के निर्देश

ग्राम काटावाड़ी में दो वर्ष से लंबित बाउंड्रीवॉल निर्माण की शिकायत पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कार्य में लापरवाही पर जीआरएस हेमराज परते एवं सचिव मंशालाल काकोड़िया को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार बरेठा में सीसी रोड निर्माण में लापरवाही पाए जाने पर सचिव महेश बामने को भी नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

डाबरी ग्राम पंचायत के स्वास्थ्य केंद्र में स्टाफ के नहीं आने की शिकायत पर कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को संबंधित कर्मचारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। ग्राम में नल-जल योजना बंद होने की शिकायत पर सचिव से जानकारी लेकर टीएस के माध्यम से कुएं में मोटर लगाकर पेयजल व्यवस्था सुचारू कराने के निर्देश दिए।

Betul Collector Action: बैतूल में कलेक्टर का कड़ा एक्शन: काम में लापरवाही पर सचिव और GRS को थमाया नोटिस, FIR के आदेश
Betul Collector Action: बैतूल में कलेक्टर का कड़ा एक्शन: काम में लापरवाही पर सचिव और GRS को थमाया नोटिस, FIR के आदेश

अतिक्रमण और तोड़फोड़ की शिकायत पर एफआईआर के निर्देश

धापाड़ा माल में स्वामित्व की भूमि पर अतिक्रमण, स्कूल की सामग्री में तोड़फोड़ तथा आंगनबाड़ी भवन के रास्ते पर अतिक्रमण की शिकायत पर कलेक्टर ने एसडीओपी एवं एसडीएम को जांच कर एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। ढोढरामऊ निवासी राजेंद्र के संबल योजना के आवेदन पर कलेक्टर ने ऑनलाइन आवेदन की जांच कर पात्रता के अनुसार संबल कार्ड बनाने के निर्देश दिए। वहीं सीसी रोड निर्माण के आवेदन पर कार्य को पांचवें वित्त आयोग से जोड़ने की बात कही। सिलपट्टी में पशु शेड निर्माण के आवेदन पर पंचायत को परीक्षण कर पात्रता पाए जाने पर समस्या का निराकरण करने के निर्देश दिए गए। कावेलीखेड़ा में वन अधिकार पट्टे के आवेदन पर सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग को पात्रता के आधार पर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

नेटवर्क व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

बीजादेही सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में नेटवर्क की समस्या की शिकायत पर कलेक्टर ने ई-गवर्नेंस प्रबंधन को बीएसएनएल विभाग से समन्वय कर नेटवर्क व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। उन्होंने एसडीएम को घोड़ाडोंगरी एवं शाहपुर क्षेत्र में नेटवर्क व्यवस्था की निगरानी करने के निर्देश भी दिए।रामपुरमाल, ढुमकारैयत, बैरागढ़, भयावाड़ी एवं कौड़ियाढाना में पेयजल संबंधी शिकायतों पर कलेक्टर ने सचिवों से जानकारी लेकर व्यवस्थित सर्वे कराने और समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने पंचायतों में उपलब्ध फंड की भी जानकारी ली तथा जिन पंचायतों में राशि उपलब्ध है, वहां पेयजल, बाउंड्रीवॉल एवं स्कूल मरम्मत के कार्य प्राथमिकता से कराने के निर्देश दिए।

ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण पर जोर

आवरिया में आंगनबाड़ी भवन के आवेदन पर महिला एवं बाल विकास विभाग को समस्या का निराकरण करने के निर्देश दिए गए। जंगली सूअर से फसल नुकसान की शिकायत पर एसडीएम को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया। रोहित द्वारा राशन नहीं मिलने की शिकायत पर कलेक्टर ने खाद्य विभाग के अधिकारी से जानकारी लेकर शीघ्र समस्या का निराकरण करने के निर्देश दिए। राजेश वाड़िवा के सीमांकन आवेदन पर दल गठित कर सीमांकन कराने के निर्देश दिए।

स्वर्णलता डेनियल द्वारा सागौन के पेड़ चोरी होने की शिकायत पर एसडीएम को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। शाहपुर वार्ड की पार्षद नीतू गुप्ता द्वारा वार्ड में काम नहीं होने संबंधी आवेदन पर पीओ डूडा को जांच कर समस्या का निराकरण करने के निर्देश दिए। हैंडपंप में लगी मोटर चार वर्ष से बंद होने की शिकायत पर ईई पीएचई को समस्या के निराकरण के निर्देश दिए गए। कालापानी में शासकीय प्राथमिक शाला के हैंडपंप में पाइप लाइन डालने के आवेदन पर कलेक्टर ने ईई पीएचई को तीन दिन के भीतर पाइप लाइन डालकर पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देशदुनिया की ताजा खबरें (Hindi  News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com सेआज की ताजा खबरों (Latest Hindi  Newsके लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button