Betul Murder Case: Ex-Cop की पिटाई से मौत: बैतूल के साईंखेड़ा में जीजा-साले का विवाद बना खूनी, महिला समेत 2 आरोपी गिरफ्तार
Betul Murder Case: Death following beating by ex-cop; dispute between brother-in-law and brother-in-law turns fatal in Betul's Sainkheda; two accused, including a woman, arrested.

Betul Murder Case: बैतूल। जिले के साईंखेड़ा थाना क्षेत्र में एक सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी की मारपीट के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने मृतक के साले और उसकी भाभी को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने घटना में प्रयुक्त डंडा भी जब्त कर लिया है।
साईंखेड़ा थाना प्रभारी अंजना पाटिल मालवीय ने बताया कि 8 सितंबर को डायल 112 पर लड़ाई-झगड़े की सूचना प्राप्त हुई थी। इस पर प्रधान आरक्षक विनय जैसवाल मौके पर पहुंचे। फरियादी अशोक पवार की रिपोर्ट पर आरोपी सदाशिव पवार एवं उसकी भाभी मीना पवार, दोनों निवासी ग्राम पोहर द्वारा रामकुवर पवार के साथ गाली-गलौज एवं मारपीट करने की रिपोर्ट पर थाना साईंखेड़ा में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान घायल रामकुवर पवार की जिला अस्पताल बैतूल में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। मृत्यु होने पर प्रकरण में हत्या की धारा 103(1) बीएनएस का इजाफा किया गया। पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए आरोपी सदाशिव पवार एवं मीना पवार को गिरफ्तार किया गया। घटना में प्रयुक्त डंडा भी जप्त किया गया। दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
चरित्र को लेकर चल रहा था विवाद
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक रामकुवर पवार कुछ माह पूर्व पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए थे। वे आरोपी सदाशिव पवार के रिश्ते में जीजा लगते थे। चरित्र को लेकर पूर्व से चल रहे विवाद एवं रंजिश के चलते दोनों आरोपियों द्वारा रामकुवर पवार के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। प्रकरण की विवेचना जारी है।
कार्रवाई में इनकी रही भूमिका
उक्त कार्रवाई में निरीक्षक अंजना पाटिल मालवीय, उप निरीक्षक पूनमचंद साहू, प्रधान आरक्षक विनय जैसवाल, दिलीप झरबड़े, रामानंद धुर्वे, राजकुमार धुर्वे, देवेन्द्र ठाकुर, झमोला सिरसाम, रविन्द्र नागले, आरक्षक विनोद साहू, बबलू धुर्वे, संतराम उइके, आदित्य बेले, रंजीता, मुंशीलाल सिरसाम एवं सैनिक शशि पवार की सराहनीय भूमिका रही।
- यह भी पढ़ें : Betul Collector Action: काम में लापरवाही पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन: सचिव निलंबित, सब इंजीनियर की सेवा समाप्ति का नोटिस
पुलिस अधीक्षक बैतूल की यह अपील
पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन ने आम लोगों से अपील की है कि आपसी विवाद एवं पारिवारिक मामलों को हिंसा का रूप न दें। किसी भी विवाद की स्थिति में कानून को हाथ में लेने के बजाय तत्काल पुलिस को सूचना दें। मारपीट अथवा गंभीर विवाद की सूचना मिलने पर डायल 112 के माध्यम से पुलिस की सहायता प्राप्त की जा सकती है।
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें
देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



