Covid-19 cases india: फिर तेजी से फैल रहा कोरोना, 7 हजार के करीब पहुंची मरीजों की संख्या

Covid-19 cases india: देश में एक बार फिर तेजी से कोरोना महामारी फैल रही है। विभिन्न राज्यों में इस खतरनाक बीमारी के मरीज लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग और नागरिकों में चिंता बढ़ गई है। राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 42 नए मामले सामने आए हैं। इससे अब देश में कुल संक्रमितों की संख्या 6815 पर पहुंच गई है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अब तक कोरोना से 7 मौतें हो चुकी हैं। महाराष्ट्र में भी कोविड के मामले 600 के पार पहुंच गए हैं। केरल में सक्रिय मामलों की संख्या 1,957 है, जबकि गुजरात में 980, पश्चिम बंगाल में 747 और दिल्ली में 686 सक्रिय मामले हैं। दक्षिणी राज्य कर्नाटक में भी 1,220 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें से 559 सक्रिय हैं और 9 मरीजों की मौत हो चुकी है। मरीजों की तेजी से बढ़ती संख्या ने लोगों को भी चिंतित कर दिया है। मध्यप्रदेश में कोरोना के 52 एक्टिव केस हैं। वहीं एक मरीज की 21 अप्रैल में इंदौर में मौत हुई थी।

नए वेरिएंट को लेकर जताई चिंता (Covid-19 cases india)

भारत के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोविड-19 के नए वेरिएंट NB.1.8.1 के प्रसार को लेकर चिंता जताई है। यह वेरिएंट दिल्ली, केरल, गुजरात, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और कर्नाटक में तेजी से फैल रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार इस वेरिएंट के लक्षण मौसमी बुखार जैसे हैं, जैसे बुखार, थकान, गले में खराश, खांसी और शरीर में दर्द। इसलिए इसे मौसमी बुखार से अलग पहचानना चुनौतीपूर्ण हो सकता है।

पांच स्तरीय रणनीति अपनाएं अस्पताल (Covid-19 cases india)

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से टेस्टिंग, ट्रैकिंग, ट्रीटमेंट, वैक्सीनेशन और कोविड उपयुक्त व्यवहार की 5 स्तरीय रणनीति अपनाने की सलाह दी है। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों को हाई अलर्ट पर रखा है और लोगों से मास्क पहनने, सामाजिक दूरी बनाए रखने और नियमित हाथ धोने जैसे बचाव उपायों को अपनाने की अपील की है। विशेष रूप से बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

यह लक्षण दिखें तो तुरंत कराएं टेस्ट (Covid-19 cases india)

स्वास्थ्य मंत्रालय ने सलाह दी है कि यदि किसी को बुखार, खांसी या सांस लेने में कठिनाई जैसे लक्षण महसूस हों, तो तुरंत कोविड-19 टेस्ट कराएं। इधर केंद्र सरकार ने दिल्ली, केरल, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल और हरियाणा जैसे राज्यों को कोविड-19 के मामलों में वृद्धि को लेकर चेतावनी जारी की है और उन्हें आवश्यक कदम उठाने की सलाह दी है। (Covid-19 cases india)

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Leave a Comment