बड़ी खबरेंतकनीक अपडेटदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेटमहिला जगत/बाल जगत

सारिका का सवाल: वैज्ञानिक शब्द सुनते ही क्यों नहीं बनती मस्तिष्क में महिलाओं की छवि…?

  • उत्तम मालवीय, बैतूल
    नेशनल साइंस डे के अवसर पर आदिवासी किशोरियों को भारतीय महिला वैज्ञानिकों के विगत एक दशक में किये योगदान को बताने नेशनल अवार्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने क्लास किशोरियों की कायर्क्रम का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने ऐसे महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए जिससे लोगों की मानसिकता में थोड़ा बदलाव आए। यदि वैज्ञानिक शब्द सामने आए तो दिमाग में केवल पुरुष नहीं बल्कि महिला वैज्ञानिकों की छवि भी बने।

    कार्यक्रम में सारिका ने भारतीय महिला वैज्ञानिक, मंगलयान मिशन की प्रोजेक्ट मैनेजर मौमिता दत्ता, डीआरडीओ की मिसाईल वुमन के नाम से जाने जाने वाली टेसी थामस, चंद्रयान टू की परियोजना निदेशक मुथैया वनिता, मंगलयान मिशन की डिप्टी आपरेशन डायरेक्टर रितु करढ़ाल तथा वायरोलाॅजिस्ट गगनदीप कांग के जीवन के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही किशोरियों को विज्ञान कैरियर के लिये प्रोत्साहित किया।

    सारिका ने बताया कि इस साल की थीम सतत भविष्य के लिये विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में एकीकृत दृष्टिकोण है। आजादी के अमृत महोत्सव मनाते हुये जनजातीय वर्ग की किशोरियों को विज्ञान अनुसंधान के क्षेत्र में आगे लाने के लिये सघन प्रयास की अवश्यकता है। जब भी कोई विद्यार्थी किसी वैज्ञानिक का ध्यान करे तो पुरूष वैज्ञानिकों के साथ महिला वैज्ञानिकों के कार्यों का ध्यान आये इसके लिये उचित वातावरण बनाने की आवश्यकता है।

    क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय विज्ञान दिवस

    सारिका ने बताया कि इसे सर चंद्रशेखर वैंकट रमन ने 28 फरवरी 1928 को अपनी महत्वपूर्ण खोज रमन प्रभाव को सावर्जनिक किया था। उनकी इस खोज के लिये 1930 में उन्हें भौतिकी क्षेत्र में नोबल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उनकी इस कामयाबी को याद रखने के लिये भारत में प्रत्येक वर्ष 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है।

    पहला साइंस डे 28 फरवरी 1987 को मनाया गया था। इसको मनाने का उद्देश्य सर सीवी रमन को सम्मान देने के साथ आम लोगों को विज्ञान के प्रति जागरूक करना, विज्ञान का महत्व को समझाना, बच्चों को विज्ञान के कैरियर के रूप में चुनने के लिये प्रोत्साहित करना है।

    👇🏻आज की अन्य प्रमुख खबरें👇🏻

    ◆ Ukrain Update: शनिवार शाम को रोमानिया बॉर्डर के लिए रवाना हुआ पाढर का छात्र

    ◆ रात के अंधेरे में ट्रैक्टर-ट्रॉली से हो रहा था कोयले का अवैध परिवहन

    ◆ महिला मित्र को बताया फांसी लगा रहा हूँ और वेकोलि कर्मचारी झूल गया फंदे पर

    ◆ महिला चिकित्सकों ने दी डॉ. अंकिता सीते को बिदाई, कार्यकाल की की सराहना

    ◆ सदर बाजार से थोक में उड़ाए मोबाइल, लोगों ने एक नाबालिग समेत दो संदिग्धों को पकड़ा

    ◆ रजक समाज ने अभिनंदन सरोवर पर चलाया स्वच्छता अभियान, महिलाएं भी हुईं शामिल

    ◆ बैतूल के इस क्षेत्र में हो गई रविवार को 15 मिनट बारिश

    ◆ अनूठी पहल: यहां पोलियो ड्रॉप पीने वाले बच्चों को मिले ड्राय फ्रूट्स और गुब्बारे

    ◆ जब केवट की चतुराई देख मुस्कुरा उठे प्रभु श्रीराम, खुश होकर दिया यह वरदान

    ◆ उजड़ती विद्युत नगरी और उद्योगों को बचाने लोगों को करेंगे जागरूक, आम सभाएं भी होंगी

    ◆ भारतीय बौद्ध महासभा की रविवार हुई बैठक, लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय

    ◆ विधायक धरमू सिंह और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मंगल सिंह ने की विशेष पूजा-अर्चना, आखिर क्या था इसका उद्देश्य..?

    ◆ Alert: ताप्ती बैराज से पानी लाने वाली पाइप लाइन फूटी, सोमवार को हो सकती है सप्लाई प्रभावित

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Back to top button