देश/विदेश अपडेटबड़ी खबरेंबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

kerosene ke bhav : केरोसिन के दाम में लगी आग, पेट्रोल के करीब पहुंचे, डीजल से हुआ महंगा, गरीबों की पहुंच से बाहर, राशन दुकानों से गायब

Credit : Amar Ujala

 उत्तम मालवीय, बैतूल

kerosene price fire :  पेट्रोल-डीजल के दामों (petrol-diesel price) पर तो सबका ध्यान रहता है। इनके थोड़े थी दाम बढ़ने पर हंगामा मच जाता है। लेकिन, अधिकांश लोगों को यह पता नहीं होगा कि कभी गरीबों के घरों को रोशन करने के इकलौते माध्यम केरोसिन के क्या दाम है। वैसे इसके रेट सुनकर आपको यकीन नहीं होगा। आपको बता दें कि केरोसिन के रेट डीजल से ज्यादा हो चुके हैं और पेट्रोल के बिलकुल करीब पहुंच चुके हैं। जी हां, केरोसिन की कीमत 105 रुपए लीटर पहुंच गई है।

दामों में बेतहाशा बढ़ोतरी के चलते आलम यह है कि जिले की उचित मूल्य की दुकानों में मिलने वाला केरोसिन अब नदारद है। उचित मूल्य दुकानों के संचालकों का कहना है कि केरोसिन अब ग्रामीण एवं शहरी दोनों उपभोक्ताओं की पहुंच से दूर हो गया है। उपभोक्ता केरोसिन खरीदना ही नहीं चाहते। इसलिए वे भी केरोसिन का उठाव नहीं कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें…उफ्फ ये क्या हुआ : छुट्टी के बाद नदी पार कर रहे थे स्कूली बच्चे, इसी बीच अचानक आ गई बाढ़, शुक्र है समय पर पहुंच गए शिक्षक

जनवरी में 40 रुपए जुलाई में 105 पहुंची कीमत

केरोसिन की लगातार बढ़ती कीमतों की वजह से राशन दुकानों में केरोसिन वितरण बंद हो गया है। केन्द्र सरकार ने केरोसिन से सब्सिडी खत्म कर दी है। राज्य सरकार भी केरोसिन पर कोई सब्सिडी नहीं देती। इसी वजह से केरोसिन की कीमत पेट्रोलियम कंपनी के डिपो से 101 रुपए और राशन दुकानों तक पहुंचते तक 105 रुपए लीटर तक हो गई है। पेट्रोल और केरोसिन की कीमत में मात्र 4 रुपए का अंतर बचा है जबकि डीजल से करीब 11 रुपए महंगा केरोसिन हो गया है।

यह भी पढ़ें…BMO ko Rishwat Lete Pakda : लोकायुक्त की टीम ने मुलताई बीएमओ को 9 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

वर्ष की शुरुआत में केरोसिन की कीमत 40 रुपए लीटर थी, लेकिन इसके बाद लगातार कीमत बढ़ती गई। जून माह में केरोसिन 85 रुपए लीटर तक पहुंचा और अब जुलाई में केरोसिन की कीमत 105 रुपए तक पहुंच गई है। गत वर्ष जुलाई-2021 में केरोसिन 43.78 रुपए प्रति लीटर थी। मंहगाई की मार से केरोसिन बाजार से लेकर घर सभी जगह से गायब हो रहा है।

यह भी पढ़ें…PM fasal beema : फसल बीमा योजना में पंजीयन के लिए बचे महज दो दिन, देखें किस फसल की कितनी है प्रीमियम राशि

डीजल से मंहगा केरोसिन ओपन मार्केट के हवाले क्यों नहीं

शासन द्वारा केरोसिन की बिक्री पर पूरी निगरानी की जाती है। इसके पीछे वजह यही थी कि डीजल में केरोसिन की मिलावट की शिकायतें मिलती थी। जिसके बाद शासन द्वारा केरोसिन उचित मूल्य के माध्यम से ही उपलब्ध कराया जाता है। अब सवाल यह है कि आज की स्थिति में डीजल 94 रुपए 37 पैसे बिक रहा है और केरोसिन की कीमत 105 रुपए लीटर पहुंच गई है। ऐसे में डीजल में केरोसिन की मिलावट का सवाल ही नहीं है।

यह भी पढ़ें… Betul ka danda dance : यहां ग्वाल समाज करता है सावन के गीतों पर डंडा डांस, आज भी निभाई जा रही महाभारत कालीन परंपराएं

केरोसिन उचित मूल्य की दुकानों में भी अब उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। ऐसे में जिन्हें केरोसिन की आवश्यकता है वह परेशान हो रहे हैं। जब डायवर्सन की स्थिति संभव ही नहीं है तो अब शासन को केरोसिन ओपन मार्केट में बेचने की भी छूट दे देनी चाहिए। यदि ऐसा होता है केरोसिन की जिस उपभोक्ता को आवश्यकता है उसे आसानी के केरोसिन उपलब्ध हो सकेगा।

दाम एक नजर में
पेट्रोल : 109 रुपए 15 पैसे लीटर
डीजल : 94 रुपए 37 पैसे लीटर
कैरोसिन : 105 रुपए लीटर

√ यह खबर आपने लोकप्रिय समाचार वेबसाइट http://betulupdate.com पर पढ़ी।

यह भी पढ़ें… अजब गजब : लोग उम्र कम दिखाने करते हैं कई जतन, यहां मुसीबत बन गया जवानी में दस साल का बच्चा दिखना, नहीं मिल रही नौकरी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button