बड़ी खबरेंबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Har ghar tiranga abhiyan : हर घर तिरंगा अभियान में मार्निग ग्रुप ने भी की सहभगिता, पुलिस ग्राउंड में लहराए तिरंगे

बैतूल। “हर घर तिरंगा” अभियान ने बैतूल जिले में जोर पकड़ लिया है। अभियान को सफल बनाने आज सुबह पुलिस परेड ग्राउंड में बैतूल पुलिस वॉकिंग-जॉगिंग करने वालों के लिए तिरंगा लेकर पहुंची। यह देख कर सबसे पहले सृष्टि कंप्यूटर एजुकेशन के संचालक बंटी पेसवानी की अगुवाई में मॉर्निंग वॉक ग्रुप के लिए ग्रुप के साथी तरुण ट्रेडर्स के संचालक प्रवीण ठाकरे ने दर्जन भर तिरंगे खरीदे और अपने सभी साथियों को वितरित किए।

इसके बाद सेल्फी का दौर भी चला। जिसमें पुलिस कर्मी और पुलिस वाहन चालक भी शामिल हुए।गौ रतलब है कि देश की आजादी के अमृत महोत्सव की 75 वीं वर्षगांठ पर देशवासियों में राष्ट्र भावना जागृत करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अति महत्वकांक्षी  “हर घर तिरंगा ” अभियान की सेंट्रल गवर्नमेंट की ओर से शुरू हो चुका है। जिसके लिए बैतूल जिले में 4 लाख तिरंगे वितरित किए जाना है।

13 अगस्त से 17 अगस्त के बीच बैतूल जिले के हर घर में तिरंगा लहराने का लक्ष्य पूरा करने जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन मुस्तैद है। एक दिन पूर्व ही पुलिस कप्तान सिमाला प्रसाद के निर्देशन में जिले की जीवनदायिनी मां ताप्ती की उद्गम स्थली मुलताई के ताप्ती सरोवर में मुलताई एसडीओपी नम्रता सोंधिया और नगर निरीक्षक सुनील लाटा ने मोटर बोट के माध्यम से तिरंगा अभियान को गति देने का काम किया था।

इस संबंध में गत दिवस कलेक्टर अमनवीर सिंह बैस ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि सेंट्रल गवर्नमेंट की ओर से 2 लाख तिरंगे बैतूल पहुंच चुके हैं और दो लाख तिरंगे बैतूल के एनजीओ के माध्यम से बनवाए जा रहे हैं।

इस महत्वपूर्ण अभियान को सफल बनाना हर नागरिक का दायित्व है। इसी उद्देश्य को लेकर मॉर्निंग वाक ग्रुप के मुखिया जितेंद्र बंटी पेसवानी के साथ उनके सभी साथी सहभागी बने। जिसमें मुख्य रुप से हिरानी एंड संस के संचालक राजू हिरानी, नरेंद्र जायसवाल सहित सभी सदस्य शामिल हुए।

@betulupdate.com 

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button