Healthy Heart Tips: ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने और हृदय को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
Healthy Heart Tips: Follow these easy tips to increase blood circulation and keep the heart healthy

Healthy Health Tips: विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार, हृदय रोग लोगों में सबसे आम बीमारियों में से एक है। ये दुनिया भर में मृत्यु का प्रमुख कारण है। जबकि वृद्ध लोगों को हृदय की बीमारी होने का खतरा अधिक होता है, हाल के दिनों में युवाओं में दिल का दौरा, कार्डियक अरेस्ट के मामलों में वृद्धि हुई है।दुनिया भर में दिल के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। अगर आप अपने दिल को सेहतमंद रहना चाहते हैं, दिल के स्वास्थ्य का ख्याल रखना और सेहतमंद रखना बहुत जरूरी है। जैसे-जैसे आप बड़े होते हैं, आपका दिल बहुत कुछ सहता है और आपको गतिहीन जीवनशैली के साथ इसे ज्यादा खराब करने की आवश्यकता नहीं है।
दुर्भाग्य से, दिल की बीमारी दुनिया भर में मौत का नंबर एक कारण है। ऐसे कई कारण हैं, जो दिल की बीमारी का खतरा बढ़ा सकते हैं। सौभाग्य से, इनमें से कुछ ऐसे हैं, जिन्हें आप नियंत्रित कर सकते हैं। इसलिए, यदि आप अपने दिल की बीमारी के खतरे को कम करना चाहते हैं, तो आपको बताने जा रहे हैं कि दिल का ख्याल रखने के लिए क्या खाएं।
- Also Read : Healthy Winter Diet : सर्दियों में हमेशा फिट और हेल्दी रहने के लिए ये डाइट अपनाएं, होगी इम्युनिटी मजबूत

धूम्रपान न करें(Healthy Heart Tips)
धूम्रपान स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, यह तो आपको पता होगा। लेकिन वह चेतावनी केवल सिनेमाघरों में फिल्म शुरू होने से पहले दिखाने के लिए नहीं है। आपको इसे गंभीरता से लेने की जरूरत है। एक रिपोर्ट के अनुसार, सिगरेट के धुएं में 7,000 से अधिक रसायनों का जहरीला मिश्रण होते हैं, जो सांस लेने पर महत्वपूर्ण शारीरिक कार्यों में हस्तक्षेप कर सकता है, जिससे गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। आपके दिल और आपके शरीर के बाकी हिस्सों में ऑक्सीजन युक्त ब्लड पहुंचाना इन्हीं प्रक्रियाओं में से एक है। यहां तक कि सेकेंड हैंड धुएं (पैसिव स्मोकिंग) से भी दिल की बीमारी का खतरा बढ़ सकता है।
- Also Read : Iron Rich Diet : शरीर में आयरन की कमी हो तो, डाइट में जरूर शामिल करें ये सुपरफूड (Health Tips)

स्वस्थ आहार खाएं
आपके खान-पान और दिल का गहरा सम्बन्ध है। आप अपने भोजन में जो भी खाने की चीजें शामिल करते हैं, उसका प्रभाव आपके दिल की सेहत पर पड़ता है। हेल्दी हार्ट के लिए यह बेहद जरूरी है कि आपके आहार में वो चीजें शामिल हों, जो आपके ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में मददगार साबित हो। तो आइए न्यूट्री कल्प की डाइटिशियन अनु सहदेव से जानते हैं कि अपने आहार में ऐसी कौन-सी चीजें शामिल की जाएं, जिससे दिल की सेहत दुरुस्त रहे।
- फल और सब्जियां: ताजे फल और सब्जियां खाने की आदत बनाएं। दिन में कम से कम दो फलों को आहार का हिस्सा जरूर बनाएं।
- आहार में कैलोरी, वसा और सोडियम वाली चीजों की मात्रा कम रखें। ये हृदय की सेहत को नुकसान पहुंचा सकती हैं।
- डिब्बाबंद चीजों के सेवन से बचें। फाइबर, प्रोटीन वाली चीजों को आहार का हिस्सा बनाएं।
- नट्स को दैनिक आहार में जरूर शामिल करें, विशेषकर मूंगफली-अखरोट जैसे नट्स को हृदय के लिए फायदेमंद माना जाता है।
Also Read : Health And Fitness: ये बुरी आदतें समय से पहले ही बना देती है बूढ़ा, आज ही बंद करें वरना होंगे बड़े नुकसान

अच्छे नींद लें (Healthy Heart Tips)
शरीर के लिए रिपेयर होना बहुत जरूरी है। जब आप सो रहे होते हैं, तो शरीर रिपेयर हो रहा होता है। हेल्दी हार्ट और संपूर्ण रूप से स्वस्थ रहने के लिए कम से कम 6 से 8 घंटे की नींद लेनी जरूरी है।
- Also Read : Side Effects Of Over-Sleeping: सोने की आदत भी पड़ सकती है भारी, हो सकता है जान को खतरा, देखें कैसे बचे

तनाव से बचें
स्ट्रेस कई बीमारियों को जन्म देता है। इसमें हार्ट डिजीज भी शामिल है। यदि आप स्ट्रेस और एंग्जायटी में रहते हैं, तो इन समस्याओं को जल्द से जल्द दूर कर लें वरना कम उम्र में ही आपका दिल रोग ग्रस्त हो सकता है। तनाव सबसे कम आंका जाने वाला हृदय रोग का जोखिम कारक है। लगातार तनाव शरीर में एड्रेनलाइन और कोर्टिसोल जैसे तनाव हार्मोन को रिलीज करता है, जो अधिक बढ़ने पर समय के साथ शरीर को नुकसान पहुंचाते हैं। स्ट्रेस को कम करने के लिए प्रतिदिन मेडिटेशन, योग और कुछ ऐसी एक्टिविटीज करें, जो स्ट्रेस को दूर करके आपके मूड को फ्रेश करें।
स्वस्थ वजन बनाए रखें
बॉडी मास इंडेक्स से पता किया जा सकता है कि किसी का वजन बैलेंस्ड है, ओवरवेट है या अंडरवेट है। आपका वेट बैलेंस्ड है तो बहुत अच्छा है। इस दौरान अगर आप ओवरवेट हैं तो इसे कम करना चाहिए। अगर आप अंडरवेट हैं तब वजन बढ़ाना होगा। आप नियमित व्यायाम कर सकते हैं।
- Also Read : Fit India-Sunday Talks: जाने माने फिटनेस एक्सपर्ट और फिट इंडिया के आइकन टॉक शो में बताएंगे कैसे रहे हेल्दी

हृदय को कैसे स्वस्थ रखें(Healthy Heart Tips)
हृदय को स्वस्थ रखने के ओमेगा-3 फैटी एसिड युक्त चीजों का सेवन करें। इसके लिए अखरोट का सेवन करें। इसमें प्रोटीन, कैल्शियम, वसा, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन-ई, बी 6, कैलोरी समेत कई आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो विभिन्न प्रकार की बीमारियों से बचाव में प्रभावी होते हैं। साथ ही हृदय रोग का खतरा भी कम हो जाता है।