Skin Care Tips : बेदाग खूबसूरत त्वचा पाना चाहते हैं तो आज ही शुरू कर दे यह काम, चेहरे का निखार देख जमकर तारीफ करेंगे लोग
Skin Care Tips: If you want to get flawless beautiful skin, then start this work today itself, people will praise you fiercely after seeing the beauty of your face.
Skin Care Tips : हमारे घर में ही कई ऐसी सामग्री होती है, जिनका उपयोग करके कई बीमारियों से बचा जा सकता है। वहीं स्किन से जुड़ी कई प्रॉब्लम का इलाज भी इनमें होता है। आज हम आपको एक ऐसा आसान घरेलू नुस्खा बताने वाले हैं। जिसके इस्तेमाल से आप खुद ही अपनी त्वचा को सॉफ्ट और बेदाग बना सकते हैं। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अपने चेहरे और स्किन का ध्यान रखना ही भूल जाते हैं। ऐसे में बहुत से लोग महंगे प्रोडक्ट्स और पार्लर जाकर केमिकल वाली चीजों का इस्तेमाल करते हैं। जो हमारे चेहरे को और भी डैमेज कर देता है। इसलिए घर पर ही आप दही और नींबू या शहद के मदद से खुद के चेहरे को बेहतर निखार सकते हैं। इसको करने के लिए आपको ज्यादा समय की भी आवश्यकता नहीं है। आप कम समय में ही इन दो चीजों से खुद के दाग धब्बे और ब्लैकहेड्स को दूर भगा सकते हैं।
यदि आपके चेहरे पर ज्यादा दाग धब्बे हो रखे हैं। इसके लिए आप एक कटोरी में दही और नींबू को अच्छे से मिक्स करें। फिर अपने उंगलियों की मदद से इस पेस्ट को अपने दाग धब्बों वाली जगहों पर लगाकर कुछ देर के लिए इसे छोड़ दे। 10 मिनट के बाद आप सादा पानी से अपने चेहरे को अच्छे से धो ले।
यदि आप रोजाना दिन में 2 बार इस नुस्खे को अपनाते हैं। तो इससे आपके चेहरे की रंगत भी निखर जायेगी साथ ही दाग और धब्बे भी मिट जाएंगे। नींबू चेहरे के लिए काफी अच्छा होता है। अब चाहे तो इसको अपने गर्दन हाथों पैरों में भी लगा सकते हैं। जहां से डाक स्पोर्ट्स भी कम होते हैं।
अगर धूप की वजह से आपका चेहरा डल हो रहा है, या चेहरे पर ज्यादा दाग धब्बे हैं। तो इसको आप नींबू और शहद की मदद से भी हटा सकते हैं। इसके लिए आपको आधा चम्मच शहद में नींबू मिलाना होगा इसके बाद इसको आप अपने चेहरे पर कुछ देर लगाकर छोड़ दें। फिर ठंडे पानी से धो लें। यदि आप ऐसा दिन में रोज दो बार करते हैं। तो हफ्ते भर के अंदर आपके चेहरे पर एक अच्छा ग्लो आ जाएगा। इसके साथ ही त्वचा आपकी सॉफ्ट हो जाएगी और दाग धब्बे भी दूर हो जाएंगे।
ध्यान रहे नींबू को कभी भी अपने चेहरे पर डायरेक्ट अप्लाई ना करें। क्योंकि नींबू में सिट्रिक एसिड होता है। जिस वजह से कुछ लोगों को स्किन एलर्जी होती है। यदि वह डायरेक्ट नींबू को अपने चेहरे पर लगाते हैं। तो उन्हें रिएक्शन कर सकता है। या जलन बढ़ सकता है। इसलिए नींबू का इस्तेमाल पहले उसके रस में शहद या दही को मिलाते हुए चेहरे पर करें।(Skin Care Tips)