बैतूल अपडेट

Sub Station Accident: सब स्टेशन हादसा: जंपर टाइट करते समय करंट से झुलसा कर्मचारी, जिला अस्पताल रैफर

विजय सावरकर, मुलताई (Sub Station Accident)। प्रभातपट्टन ब्लॉक के ग्राम आष्टा में स्थित विद्युत वितरण कंपनी के सब स्टेशन में जंपर टाइट कर रहा कर्मचारी करंट लगने से घायल हो गया। घायल कर्मचारी को इलाज के लिए लाया गया है। यहां उसका इलाज चल रहा है।

सब स्टेशन पर पदस्थ आउटसोर्स कर्मचारी लाइन हेल्पर के पद पर पदस्थ ग्राम हिवरखेड़ निवासी लोकेश पिता उत्तमराव गावंडे 27 साल बुधवार दोपहर में सब स्टेशन के ट्रांसफार्मर में लगे जंपर को सुधार रहा था। इसी दौरान लोकेश करंट लगने से जमीन पर गिर गया।

साथी कर्मचारी ने दिया सीपीआर (Sub Station Accident)

इस पर पास में खड़े कर्मचारी रुपेश पांवड़े ने घायल लोकेश को तत्काल सीपीआर देकर ग्राम रायआमला में स्थित सब स्टेशन के कर्मचारियों को सूचना दी। सूचना पर ग्राम रायआमला से कर्मचारी आष्टा पहुंचे।

कार से लाया इलाज के लिए (Sub Station Accident)

घायल लोकेश को कार से इलाज के लिए अस्पताल लाया। घायल लोकेश का इलाज करने वाले डॉक्टर गजेंद्र मीणा ने बताया लोकेश के दोनों हाथ, पैर और सीना झुलस गया है। उसका प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर किया है।

अचानक करंट आने से हादसा (Sub Station Accident)

घायल लोकेश के साथ सब स्टेशन में मौजूद कर्मचारी रूपेश पावड़े ने बताया सब स्टेशन की लाइन बंद कर जंपर टाइट कर रहे थे। अचानक तारों में करंट आ गया। और करंट से लोकेश झुलस गया। (Sub Station Accident)

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button