MP Govt New Rule : सीएम मोहन यादव की सख्त हिदायत- नामांतरण, बंटवारा जैसे मामले में मैदानी अमले की तय हो जवाबदेही

MP Govt New Rule : सीएम मोहन यादव की सख्त हिदायत- नामांतरण, बंटवारा जैसे मामले में मैदानी अमले की तय हो जवाबदेही
MP Govt New Rule : सीएम मोहन यादव की सख्त हिदायत- नामांतरण, बंटवारा जैसे मामले में मैदानी अमले की तय हो जवाबदेही

MP Govt New Rule : भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आम जनता के राजस्व से जुड़े कार्यों जैसे नामांतरण, बंटवारा, मालिकाना हक आदि का निराकरण करने के लिए मैदानी अमले की जवाबदेही सुनिश्चित की जाएं। कार्ययोजना बनाकर राजस्व प्रकरणों को हल करें।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज मंत्रालय कक्ष में एक बैठक में राजस्व विभाग के कार्यों गतिविधियों की समीक्षा कर रहे थे।(MP Govt New Rule) मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राजस्व प्रशासन में सूचना प्रौद्योगिकी के अधिकतम प्रयोग के भी अधिकारियों को निर्देश दिए। (MP Govt New Rule)

समीक्षा बैठक में साइबर तहसील व्यवस्था, संपदा पोर्टल के उपयोग, राजस्व विभाग में आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल और राजस्व समस्याओं के स्थल पर निराकरण के संबंध में चर्चा हुई।  (MP Govt New Rule)

प्रमुख सचिव राजस्व द्वारा विभाग में किए गए नवाचारों और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा मध्यप्रदेश में राजस्व सुधारों के लिए की गई प्रशंसा से भी अवगत कराया। (MP Govt New Rule)

मुख्यमंत्री के प्रमुख निर्देश…

▪️पारदर्शिता से कार्यों का संपादन हो।

▪️प्रशासन में आईटी का अधिकतम प्रयोग किया जाए।

▪️शिविर लगाकर नागरिकों की समस्याएं हल करें। (MP Govt New Rule)

▪️ऑन-द-स्पॉट समाधान की कार्रवाई हो।

▪️पटवारी अपने मुख्यालय ग्राम पंचायत में रात्रि विश्राम करें।

▪️राजस्व कर्मचारियों की जवाबदेही तय करें। (MP Govt New Rule)

▪️विभागीय स्तर पर दिखाई देने वाली कमियां दूर करें।

▪️नागरिक परेशान न हों, लापरवाही पर सख्त कार्यवाही करें।

▪️लंबित कार्यों की सतत् समीक्षा करें।

▪️अभियान संचालित कर समस्याओं का निराकरण करें।

▪️जहां आवश्यक हो, पुलिस बल का सहयोग लेकर नागरिकों की राजस्व दिक्कतें हल करें।  (MP Govt New Rule)

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

देशदुनियाकीताजाख़बरें (Hindi News) अबहिंदीमेंपढ़ें | Trending खबरोंकेलिएजुड़ेरहेbetulupdate.comसे | आजकीताजाखबरों (Latest Hindi News) केलिएसर्चकरेंbetulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

For Feedback - feedback@example.com

Related News