Tour Package SriLanka : 2024 को यादगार बनाने IRCTC लेकर आया श्रीलंका घूमने का टूर पैकेज, भारतीयों के लिए वीजा फ्री

By
On:
Tour Package SriLanka : 2024 को यादगार बनाने IRCTC लेकर आया श्रीलंका घूमने का टूर पैकेज, भारतीयों के लिए वीजा फ्री
Tour Package SriLanka : 2024 को यादगार बनाने IRCTC लेकर आया श्रीलंका घूमने का टूर पैकेज, भारतीयों के लिए वीजा फ्री

Tour Package SriLanka : IRCTC समय-समय पर भारत और विदेश घूमने के शानदार टूर पैकेज लेकर आता है। अगर आप भी नए साल में विदेश घूमने का प्‍लान बना रहे है, तो IRCTC आपके लिए एक टूर पैकेज लेकर आया है, जिसमें आप श्रीलंका की कई सुंदर-सुंदर जगह को घूमने का लुत्फ उठा सकते है। अच्छी बात यह है कि भारतीयों के लिए श्रीलंका वीजा फ्री हो गया है। अभी तक श्रीलंका में वीजा ऑन अराइवल की सर्विस मिलती थी। यानी, वीजा फीस एयरपोर्ट पर चुकानी होती थी, लेकिन अब भारतीय बिना वीजा फीस के श्रीलंका में घूम सकते हैं।

टूरिज्म ऐसा सेक्टर है जो उसके लिए सबसे ज्यादा रेवेन्यू लाता है। कुछ समय पहले ही श्रीलंका कैबिनेट ने कई देशों के लिए श्रीलंका का वीजा फ्री कर दिया था। इस गिनती में भारत का नाम भी शामिल है। अब बजट में विदेश यात्रा करना आसान हो जाएगा और किसी विदेश घूमने का सपना भी सच हो जाएगा। (Tour Package SriLanka)

इस तारीख तक कर पाएंगे फ्री वीजा (Tour Package SriLanka)

बता दें कि भारतीय 31 मार्च 2024 तक श्रीलंका में बिना वीजा के एंटर कर पाएंगे। ये श्रीलंका ने पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू किया है। ऐसे में भारतीयों के लिए पड़ोसी देश की यात्रा करना आसा हो जाएगा। श्रीलंका में घूमने के लिए कोलंबो, कैंडी, डंबुला, नुवारा इलिया आदि कई जगह हैं। इसके अलावा श्रीलंका अपने बीचेस के लिए भी फेमस है।

IRCTC दे रहा है श्रीलंका का टूर पैकेज (Tour Package SriLanka)

IRCTC श्रीलंका घूमने वालों के लिए काफी शानदार टूर पैकेज दे रहा है। IRCTC का टूर पैकेज दिल्ली से मिल रहा है। टूर के पहले दिन सैलानी दिल्ली एयरपोर्ट से कोलंबो के लिए रवाना होंगे। इसके बाद सैलानी कोलंबो एयरपोर्ट से दोपहर में नुवारा एलिया के लिए रवाना हो जाएंगे। टूर के दूसरे दिन सैलानी सीता अम्मन टेंपल, दिवुरमपोला, हाकागला गार्डन और गायत्री पीदम की सैर करेंगे। शाम को सैलानी नुवारा एलिया झील में बोटिंग भी कर पाएंगे। टूर के तीसरे दिन सैलानी कैंडी की सैर पर निकल जाएंगे। रास्ते में सैलानी श्री भक्त हनुमान मंदिर और रामबोडा झरने की सैर कर पाएंगे। इसके बाद सैलानी चाय के बागान की सैर पर जा पाएंगे। (Tour Package SriLanka)

रावण वॉटर फॉल (Tour Package SriLanka)

श्रीलंका की सबसे खूबसूरत जगहों में रावण वाटरफॉल की नाम शामिल है। एला वन्यजीव अभयारण्य में स्थित इस खूबसूरत जलप्रपात की खूबसूरत दिल जीत लेगी। ऊपर से तेजी से गिरता दूधिया सफेद पानी बहुत सुकून देता है। झरने के आसपास गरे भरे खूबसूरत पेड़ पौधे सैलानियों को आकर्षित करते हैं। (Tour Package SriLanka)

इतने देने होगे पैसे (Tour Package SriLanka)

IRCTC के इस 5 दिनों और 4 रातों वाले टूर पैकेज (Tour Package SriLanka) के लिए आपको 62,000 रुपये के करीब चुकाना होगा। इस टूर पैकेज में टूरिस्ट की फ्लाइट, होटल और फूड की सर्विस मिलेगी। घूमने के लिए एसी बस सर्विस मिलेगी।

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

कृषि अपडेट और देश–दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से |

 आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

For Feedback - feedback@example.com

Related News