बैतूल अपडेट

betul collector meeting: बैतूल में ग्राम भ्रमण और जल संरक्षण कार्यों की समीक्षा, लापरवाह अधिकारियों पर गिरेगी गाज

Betul Collector's meeting: Review of village visits and water conservation initiatives in Betul; negligent officials to face action.

betul collector meeting: बैतूल में ग्राम भ्रमण और जल संरक्षण कार्यों की समीक्षा, लापरवाह अधिकारियों पर गिरेगी गाज
betul collector meeting: बैतूल में ग्राम भ्रमण और जल संरक्षण कार्यों की समीक्षा, लापरवाह अधिकारियों पर गिरेगी गाज

betul collector meeting: बैतूल। सोमवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित समयसीमा की बैठक में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत आयोजित क्लस्टर स्तरीय शिविरों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविरों के दौरान प्राप्त आवेदनों और अधिकारियों के ग्राम भ्रमण के दौरान सामने आई समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने आवेदनों के निराकरण की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने तथा आगामी शिविरों के पूर्व,पूर्व में आयोजित जनविश्वास शिविरों में प्राप्त आवेदनों की निराकरण स्थिति की भी समीक्षा करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को वीबी-जी रामजी योजना के तहत ब्लॉकवार कार्ययोजना की समीक्षा कर व्यवस्थित कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने जल संरक्षण, आंगनवाड़ी एवं स्कूल भवनों के उन्नयन, पशु शेड सहित अन्य अनुमत्य कार्यों को प्राथमिकता से शामिल करने को कहा। परियोजना अधिकारी मनरेगा को सभी इंजीनियर्स की कार्यशाला आयोजित करने के निर्देश भी दिए।

सीएम हेल्पलाइन एवं लंबित प्रकरणों की समीक्षा

कलेक्टर डॉ सोनवणे ने सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों की विभागवार समीक्षा करते हुए जनजातीय कार्य विभाग, जल संसाधन, लोक निर्माण विभाग, उद्यानिकी एवं श्रम विभाग को शिकायतों का त्वरित एवं संतुष्टिपूर्वक निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न विभागों के लंबित पेंशन प्रकरणों की समीक्षा कर शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने को कहा। मुलताई जनविश्वास शिविर में मध्यान्ह भोजन (एमडीएम) के मानदेय भुगतान नहीं होने संबंधी शिकायत का तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिए। वहीं नल-जल योजना के तहत कवर्ड ग्रामों में पानी से संबंधित समस्याओं का निराकरण कराने के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को निर्देशित किया।

ग्राम भ्रमण के दौरान समस्याओं का निराकरण भी कराएं अधिकारी

कलेक्टर डॉ सोनवणे ने कहा कि जनविश्वास शिविर के तहत जिला अधिकारी अपने आवंटित ग्रामों का भ्रमण कर स्वास्थ्य, शिक्षा, आंगनवाड़ी, बिजली, सड़क और पेयजल जैसी मूलभूत समस्याओं को गंभीरता से समझें। अधिकारियों का दायित्व केवल समस्याओं की जानकारी प्राप्त करना नहीं, बल्कि संबंधित विभागों के समन्वय से उनका निराकरण कराना भी है। उन्होंने स्कूलों को सुव्यवस्थित करने के निर्देश भी दिए।

आंगनवाड़ी भवन निर्माण में लापरवाही पर होगी कार्रवाई

बैठक में राज्य आयोजना मद के तहत आंगनवाड़ी भवन निर्माण के अप्रारंभ एवं प्रगतिरत कार्यों की समीक्षा की गई। कलेक्टर डॉ सोनवणे ने सभी जनपदों के अप्रारंभ कार्यों को शीघ्र शुरू कराने तथा प्रगतिरत कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी जनपद सीईओ निर्माण कार्यों की नियमित समीक्षा करें। कार्य अप्रारंभ पाए जाने पर संबंधित जनपद सीईओ के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

27 नवंबर को ग्राम सभाओं का आयोजन, सड़क सुरक्षा पर भी जोर

कलेक्टर डॉ सोनवणे ने बाल विवाह उन्मूलन अभियान के तहत 27 नवंबर को जिले की ग्राम पंचायतों में ग्राम सभाओं का आयोजन करने के निर्देश दिए। सड़क सुरक्षा के तहत नगर पालिका को आवश्यक स्थानों पर ब्रेकर एवं रंबल स्ट्रिप लगाने की अनुमति देने के निर्देश भी दिए गए।

नीति चिंतन के लिए विभागों से मांगे सुझाव

कलेक्टर डॉ सोनवणे ने नीति चिंतन के तहत स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, ई-गवर्नेंस, जनपद, उद्योग, कृषि, एनआईसी एवं वन विभाग सहित विभिन्न विभागों को जनोपयोगी एवं सुशासन को बेहतर बनाने वाले सुझाव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इस संबंध में बुधवार तक रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया। बैठक में जिला खनिज अधिकारी मनीष पालेवाल ने खनिज विभाग द्वारा जीआईएस के क्रियान्वयन पर केंद्रित प्रेजेंटेशन दिया। बैठक में अपर कलेक्टर गोपाल सिंह वर्मा सहित सभी विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button