Betul Diwadi Gothan: नई पीढ़ी को अपनी विरासत से जोड़ने की तैयारी: बैतूल में दिवाड़ी गोठान सांस्कृतिक महोत्सव की रूपरेखा तय
Betul Diwadi Gothan: Preparing to connect the new generation with their heritage — framework finalized for the 'Diwadi Gothan' cultural festival in Betul.

Betul Diwadi Gothan: बैतूल। आदिवासी ठाठिया गोंड समाज संगठन की बैठक रविवार को पड़ापेन ठाना रेन बसेरा, सदर बैतूल में वरिष्ठ समाजसेविका दुर्गा उइके की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आदिवासी ठाठिया गोंड समाज संगठन एवं समस्त आदिवासी समाज संगठनों के तत्वावधान में 29 नवंबर 2026, रविवार को रानी दुर्गावती ऑडिटोरियम में दिवाड़ी गोठान सांस्कृतिक महोत्सव आयोजित किया जाएगा।
महोत्सव की शुरुआत पड़ापेन ठाना रेन बसेरा से विशाल रैली के साथ होगी। रैली अंबेडकर चौक, बस स्टैंड, कोठी बाजार, लल्ली चौक और शिवाजी चौक होते हुए रानी दुर्गावती ऑडिटोरियम पहुंचेगी। यहां पारंपरिक आदिवासी रीति-रिवाजों, लोक संस्कृति, गोंडी गीत-संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन होगा।
- यह भी पढ़ें : Betul development works: बैतूल में 9.88 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन, दादा धूनी धाम में 20 लाख से बनेगा भक्त निवास
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि दिवाड़ी गोठान आदिवासी समाज की प्राचीन परंपरा, संस्कृति, आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक है। महोत्सव का उद्देश्य विलुप्त होती परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ना है। आयोजकों ने जिले सहित समस्त आदिवासी समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की।
- यह भी पढ़ें : Betul Ganj police: बैतूल में 1.98 करोड़ से बने नए गंज थाना भवन का शुभारंभ, प्रवेश द्वार के लिए 5 लाख की घोषणा
बैठक में गोंडी गायिका आरती परते, लक्ष्मी धुर्वे, अनिल परते, सुरेश उइके, जितेंद्र सिंह इवने, रामदास उइके, संगीता उइके, तेजीलाल धुर्वे, समलू इवने, अंतुसिंह मर्सकोले, मोहन सिंह धुर्वे, नंदकिशोर धुर्वे, चंदू सलामे, संदीप उइके, विक्की परते, राजकुमार उइके, निकेश उइके, फगना उइके और योगेश परते सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें



