Betul Machna Janmotsav: कार्तिक पूर्णिमा पर सजेगा बैतूल का माचना घाट: महाआरती, दीपदान और आतिशबाजी के साथ होंगे भव्य आयोजन
Betul Machna Janmotsav: Betul’s Machna Ghat to be decked out for Kartik Purnima; grand celebrations to feature Maha Aarti, the offering of lamps (Deepdan), and fireworks.

Betul Machna Janmotsav: बैतूल। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर आज 24 नवंबर को विवेकानंद वार्ड स्थित ग्रीन सिटी के माचना घाट पर मां माचना जन्मोत्सव एवं गुरुनानक जयंती का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। नगर पालिका परिषद बैतूल एवं मां माचना जन्मोत्सव समिति के संयुक्त तत्वावधान में होने वाले कार्यक्रम में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक हेमंत खंडेलवाल मुख्य अतिथि रहेंगे।
केंद्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उइके, भाजपा जिलाध्यक्ष एवं जिला योजना समिति सदस्य सुधाकर पवार तथा विधायक प्रतिनिधि अजय वर्मा विशिष्ट अतिथि होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष पार्वती बारस्कर करेंगी। विशेष अतिथि के रूप में जिला पंचायत उपाध्यक्ष हंसराज धुर्वे, नगर पालिका उपाध्यक्ष महेश राठौर, गंज बैतूल मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा एवं भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विक्रम वैध उपस्थित रहेंगे।
- यह भी पढ़ें : Betul murder case: जंगल में नाले के पास रेत में दबा मिला शव, पति की हत्या के आरोप में पत्नी व प्रेमी गिरफ्तार
कार्यक्रम के तहत शाम 6:30 बजे मां माचना की महाआरती और शाम 7 बजे दीपदान, आतिशबाजी एवं प्रसादी वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष आनंद प्रजापति, समिति सदस्य ममता बबलू मालवीय, अंजू संजू शर्मा, शीला पिंटू महाले, सोमती धुर्वे तथा समस्त पार्षदों, नगर पालिका सीएमओ नवनीत पाण्डेय ने नगरवासियों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।
- यह भी पढ़ें : betul collector meeting: बैतूल में ग्राम भ्रमण और जल संरक्षण कार्यों की समीक्षा, लापरवाह अधिकारियों पर गिरेगी गाज
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें



