MP PWD Inspection: 7 जिलों में 35 निर्माण कार्यों की जांच; उपयंत्री निलंबित, ठेकेदार पर कार्रवाई
MP PWD Inspection: भोपाल। प्रदेश में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुधार हेतु लोक निर्माण विभाग द्वारा हर माह दो बार विभाग के निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया जाता है। इस बार 7 जिलों में 35 निर्माण कार्यों की जांच की गई। जिसमें एक ठेकेदार के विरूद्ध कार्रवाई हुई और एक उपयंत्री को निलंबित किया गया।
इस माह के पहले औचक निरीक्षण में मुख्य अभियंताओं के सात दलों द्वारा राजगढ़, कटनी, भिण्ड, बड़वानी, शहडोल, मंदसौर एवं दमोह जिलों में निरीक्षण किया गया। जिसमें कुल 35 कार्यों को रैंडम आधार पर चयनित कर निरीक्षण किया गया। इन 35 कार्यों में से 21 कार्य लोक निर्माण विभाग (सड़क/पुल), 06 कार्य पीआईयू (भवन), 02 कार्य लोक निर्माण विभाग (राष्ट्रीय राजमार्ग परिक्षेत्र), 05 कार्य मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम एवं 01 कार्य मध्यप्रदेश भवन विकास निगम के सम्मिलित किए गए।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा (MP PWD Inspection)
निरीक्षण दलों से प्राप्त प्रतिवेदन की समीक्षा बैठक मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम के प्रबंध संचालक भरत यादव, की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की गई। बैठक में प्रमुख अभियंता केपीएस राणा, मुख्य अभियंता एससी वर्मा, केएस यादव, पीसी वर्मा, आनंद प्रकाश राणे एवं बीपी बौरासी सहित सभी मुख्य अभियंता, अधीक्षण यंत्री, कार्यपालन यंत्री एवं निरीक्षणकर्ता अधिकारी उपस्थित रहे।
19 कार्यों में आंशिक सुधार के निर्देश (MP PWD Inspection)
समीक्षा बैठक में निरीक्षणकर्ताओं से प्राप्त प्रतिवेदन के अनुसार, कटनी जिले में लोक निर्माण विभाग (भवन) के अंतर्गत जीएचएसएस एनकेजे का निर्माण कार्य प्रगतिरत है, जो मापदंडों के अनुरूप नहीं पाए जाने की स्थिति में ठेकेदार के विरुद्ध कार्यवाही की अनुशंसा की गई है। 19 कार्यों में आंशिक सुधार हेतु निर्देशित किया गया।

सड़क में पाई गई क्रस्ट की मोटाई कम (MP PWD Inspection)
सीधी जिले में लोक निर्माण विभाग (सड़क/पुल) अंतर्गत मेरटोला से जमुवा मार्ग (लंबाई 3.30 किमी) का निरीक्षण दिनांक 23 जुलाई को किया गया था। इस कार्य की जाँच मुख्य अभियंता, लोक निर्माण विभाग, रीवा द्वारा की गई। जिसमें क्रस्ट की मोटाई कम पाए जाने पर उपयंत्री प्रभात श्रीवास्तव के विरुद्ध निलंबन की कार्यवाही की जा रही है।
- Read Also: BSNL Freedom Offer 2025: स्वतंत्रता दिवस पर BSNL का फ्रीडम ऑफर, 1 रुपये में नया सिम और ढेरों फायदे
लोकपथ में पुन: सत्यापित होगी मैपिंग (MP PWD Inspection)
बैठक में दिए गए अन्य निर्देशों में कहा गया कि लोक निर्माण विभाग एवं मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम के अंतर्गत आ रही समस्त सड़कों को लोकपथ ऐप में मैपिंग को पुन: सत्यापित कर संबंधित कार्यपालन यंत्री द्वारा प्रमाण-पत्र मुख्य अभियंता के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा।
भू-अर्जन की सतत समीक्षा करेंगे सीई (MP PWD Inspection)
वृक्षारोपण, भू-जल संचयन एवं लोक कल्याण सरोवर के प्रयासों को सतत जारी रखने के निर्देश दिए गए। जिन कार्यों में भू-अर्जन एवं वन विभाग की अनुमति की आवश्यकता है, उनकी सतत समीक्षा मुख्य अभियंता द्वारा की जाएगी। साथ ही वर्षा ऋतु में पुल, सड़क एवं भवन का संधारण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। (MP PWD Inspection)
देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



