बैतूल अपडेट

Betul Panchayat Action: बैतूल में पंचायत धांधली पर गाज: अधूरे आंगनवाड़ी भवन और फर्जी संबल कार्ड शिकायत पर कलेक्टर का कड़ा रुख

Action Against Panchayat Irregularities in Betul: Collector takes a tough stance following complaints regarding incomplete Anganwadi buildings and fake Sambal cards.

Betul Panchayat Action: बैतूल में पंचायत धांधली पर गाज: अधूरे आंगनवाड़ी भवन और फर्जी संबल कार्ड शिकायत पर कलेक्टर का कड़ा रुख
Betul Panchayat Action: बैतूल में पंचायत धांधली पर गाज: अधूरे आंगनवाड़ी भवन और फर्जी संबल कार्ड शिकायत पर कलेक्टर का कड़ा रुख

Betul Panchayat Action: बैतूल। मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत शुक्रवार को कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने ग्राम पंचायत चिल्कापुर में बैठक आयोजित कर पंचायत के विकास एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने पंचायत में संचालित विभिन्न निर्माण कार्यों, राशि के आहरण एवं कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए अनियमितता पाए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए।

चिल्कापुर में पुलिया, नाली एवं शौचालय निर्माण कार्य पूर्ण होने के पूर्व 5 लाख 90 हजार रुपये की राशि आहरित किए जाने की शिकायत पर कलेक्टर ने संबंधित सचिव, सरपंच और जीआरएस को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। वहीं गबन से संबंधित मामले में उन्होंने मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत भैंसदेही को जांच प्रतिवेदन के आधार पर प्रकरण दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

सरपंच, सचिव व जीआरएस पर गिरेगी गाज

कलेक्टर ने पंचायत के कार्यों में अनियमितता पाए जाने पर सरपंच, सचिव एवं सहायक सचिव के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पंचायत की राशि का दुरुपयोग अथवा शासकीय राशि में गड़बड़ी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बर्खास्तगी की की जाएगी कार्रवाई

कलेक्टर ने अन्य ग्राम पंचायतों में भी निर्माण कार्य पूर्ण होने से पूर्व राशि आहरित किए जाने के मामलों की जानकारी ली। उन्होंने ऐसे मामलों में संबंधित सचिवों के विरुद्ध सेवा संबंधी कार्रवाई, यहां तक कि सेवा से बर्खास्तगी की कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पंचायत की राशि का दुरुपयोग करने वालों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

अधूरे आंगनवाड़ी भवन को करें पूर्ण

चिल्कापुर में अधूरे आंगनवाड़ी भवन का निर्माण कार्य पूर्ण कराने के संबंध में प्राप्त आवेदन पर कलेक्टर ने जनपद सीईओ को आवश्यक कार्रवाई कर भवन का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। बैठक में मृत्यु के पश्चात संबल कार्ड बनाए जाने की शिकायत भी सामने आई। कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जनपद भैंसदेही के सीईओ को नोटिस जारी कर मामले की जांच एवं आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

सचिव का हटाया जाएगा वित्तीय प्रभार

इसके अलावा कलेक्टर ने तत्कालीन सचिव लुनिया सरियाम का वित्तीय प्रभार हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को पंचायतों में होने वाले निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी करने तथा कार्य पूर्ण होने के बाद ही नियमानुसार राशि का आहरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देशदुनिया की ताजा खबरें (Hindi  News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com सेआज की ताजा खबरों (Latest Hindi  Newsके लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button