MP Weather Alert : एमपी के 33 जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश का अलर्ट

MP Weather Alert : मध्यप्रदेश में प्री-मानसून ने वैसे तो धमाकेदार एंट्री की थी। इसके चलते कई जगह बारिश भी हुई। इसे देख कर ऐसा लग रहा था कि 15 जून तक मानसून यहां दस्तक दे देगा, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।

हालांकि यहां प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में प्री-मानसून की गतिविधियां जरुर जारी रहेगी। इसी के चलते मौसम विभाग ने प्रदेश के 33 जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश की संभावना जताते हुए यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को जारी बुलेटिन में दर्जन भर जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में अगले 24 घंटों में आंधी के साथ जोरदार बारिश की संभावना जताई गई है।

इन जिलों में झाबुआ, बड़वानी, खरगोन, अलीराजपुर, धार, सीधी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट जिले शामिल हैं।

इन जिलों के लिए येलो अलर्ट

इनके अलावा 21 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में भी आंधी के साथ बारिश की संभावना व्यक्त की गई है।

इन जिलों में भोपाल, इंदौर, उज्जैन, रतलाम, हरदा, बैतूल, नर्मदापुरम, रायसेन, विदिशा, सीहोर, कटनी, उमरिया, शहडोल, डिंडोरी, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर और अनूपपुर जिले शामिल हैं।

इन जिलों में हीट वेव का असर (MP Weather Alert)

वहीं दूसरी ओर प्रदेश के कई जिलों में आज लू चलने की संभावना जताई गई है। इनमें रीवा, मऊगंज और सिंगरौली शामिल हैं। शुक्रवार को छतरपुर सबसे गर्म रहा था। यहां अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इसलिए लेट हो रहा मानसून (MP Weather Alert)

मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में मानसून की दोनों ब्रांच कमजोर हो गई है। यही वजह है कि मध्यप्रदेश में निर्धारित समय से 2 से 3 दिन के बाद मानसून दस्तक देगा।

देश–दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button